सेंट जेवियर्स स्कूल में ‘चेस फॉर वर्ल्ड पीस’ थीम पर साहिबगंज जिला ओपन रैपिड शतरंज चैंपियनशिप-2026 का उद्घाटन. स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा
तीनपहाड़ : सेंट जेवियर्स स्कूल मुंडली तीनपहाड़ में शनिवार को साहिबगंज जिला ओपन रैपिड शतरंज चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ हुआ. ‘चेस फॉर वर्ल्ड पीस’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. प्राचार्या सिस्टर सुचिता किंडो एफसी ने शतरंज की चाल चलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.

मौके पर संघ के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद कुशवाहा और सचिव विक्रम कुमार मिश्रा मौजूद रहे.



