• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रात 9 बजे गांव में घुसा हाथी, घर तोड़ा तो जान बचाकर भागे ग्रामीण

रात 9 बजे गांव में घुसा हाथी, घर तोड़ा तो जान बचाकर भागे ग्रामीण

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/21 at 4:46 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

चैनपुर के बुकमा गांव में जंगली हाथियों का आतंक फिर बढ़ गया है. देर रात एक हाथी ने रिहायशी इलाके में घुसकर एक घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. वन विभाग की टीम ने हाथी को खदेड़ने का काम किया है.

चैनपुर. चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत बुकमा गांव में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. देर रात लगभग 9 बजे एक जंगली हाथी अचानक रिहायशी इलाके में आ धमका और तांडव मचाते हुए सुखराम तिर्की के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस अचानक हुए हमले से पूरे गांव में दहशत फैल गयी और ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे.

बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही वनपाल राजकुमार साहू के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वन कर्मियों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ का परिचय देते हुए देर रात हाथी को गांव से बाहर सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया. वहीं वनपाल द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित परिवार को टॉर्च और अन्य जरूरी राहत सामग्रियां उपलब्ध करायी गयी. साथ ही ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने, घरों से बाहर नहीं निकलने और हाथियों को नहीं छेड़ने की विशेष सलाह दी.

इस दौरान ग्रामीणों ने वनपाल को बताया कि विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों का लगातार उत्पात जारी है. हाथियों के गांवों में प्रवेश करने और घरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं से लोगों में भारी भय का माहौल है. रात के समय जागकर पहरा देना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से हाथियों के इस स्थायी आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की. वहीं हाथी के हमले से बेघर हुए सुखराम तिर्की को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की गुहार लगायी है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 8 डॉक्टरों के पद, काम कर रहे सिर्फ 2, बसिया रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी
Next Article अस्पतालों में डॉक्टर-कर्मी, गांवों में पानी-बिजली पर मंथन; जिला परिषद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुमला की बेटी का तीरंदाजी में कमाल, अनुष्का तिवारी ने जीते दो स्वर्ण पदक
August 21, 2026
अस्पतालों में डॉक्टर-कर्मी, गांवों में पानी-बिजली पर मंथन; जिला परिषद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
August 21, 2026
8 डॉक्टरों के पद, काम कर रहे सिर्फ 2, बसिया रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी
August 21, 2026
झारखंड विधानसभा और CMO को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप, 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
August 21, 2026

You Might Also Like

झारखंड

गुमला की बेटी का तीरंदाजी में कमाल, अनुष्का तिवारी ने जीते दो स्वर्ण पदक

By AMRIT RAJ
झारखंड

अस्पतालों में डॉक्टर-कर्मी, गांवों में पानी-बिजली पर मंथन; जिला परिषद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By AMRIT RAJ
झारखंड

8 डॉक्टरों के पद, काम कर रहे सिर्फ 2, बसिया रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

झारखंड विधानसभा और CMO को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप, 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?