बरहेट/साहिबगंज। संवाददाता। सावन की सोमवारी पर प्रसिद्ध शिवगादी धाम में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार और सोमवार को करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा गजेश्वर नाथ महादेव का जलार्पण किया। पूरा शिवगादी धाम भगवामय नजर आया और हर तरफ ढोल-नगाड़ों के साथ ‘बोल बम’ के जयकारे गूंजते रहे।
प्रशासन और मंदिर समिति की मुस्तैदी से सुगम रहा जलाभिषेक:
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और शिवगादी प्रबंध समिति पूरी तरह मुस्तैद रही। बीडीओ बरहेट अंशु कुमार पांडेय, समिति के सचिव उत्पल दत्ता सहित पदाधिकारियों ने सीसीटीवी के माध्यम से मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की निगरानी की। समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्थित कराने, बिछड़े बच्चों व परिजनों को मिलाने तथा स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में जुटे रहे।
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: केकेएम कॉलेज में स्नातक सीटों की कटौती का मामला, विधायक निसात आलम ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात




