बोरियो। बोरियो थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी सहायता की मदद से गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। जीरूल निवासी राजकुमार मड़ैया तथा बरमसिया निवासी पर्व सोरेन ने मोबाइल गुम होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी।
आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दोनों मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। गुरुवार को दोनों मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए गए। अपना मोबाइल वापस मिलने पर दोनों लाभुकों ने बोरियो पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में बिना देर किए संबंधित थाना में आवेदन दें, ताकि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की खोज कर उसे बरामद किया जा सके।




