जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान बोले – “महंगाई से हर वर्ग परेशान, कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगी लड़ाई”
साहेबगंज। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी, साहेबगंज की ओर से स्टेशन चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, दूध एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया।शनिवार अपराह्न करीब 3:30 बजे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशन चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सिर्फ जुमलेबाजी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल, दूध एवं गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम में अनुकूल चंद्र मिश्रा, बासुकीनाथ यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, राम श्रृंगार ओझा, ऐनुल हक अंसारी, भोलानाथ महतो, सुनील पासवान, मिथुन मंडल, मो. सलाहुद्दीन, अनिल पांडेय, उमेश कुमार पांडेय, अनंत लाल भगत, सईद अख्तर, मो. बदरुद्दोजा, रणजीत टुडू, मैनुल हक, यमुना दास, मो. रिजवान, अलताफ हुसैन, मोफिज आलम, सद्दाम हुसैन, कमरूल हक अंसारी, गणेश साहा, सन्टू यादव, शारीक रब्बानी, शशिधर यादव, देवराज सिंह, मझहर खान, कार्तिक साह, उमर, रागीब आलम, जाहिद खान, मो. मेराजुद्दीन, मो. रियाज, औरंगजेब, नौशाद अंसारी, परवेज आलम, रब्बान शेख, उदय कुमार रजक, मो. अजमुल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




