आर्ट्स और कॉमर्स में जिले ने दिखाई मजबूती, साइंस में 15वां स्थान; राज्य स्तर पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं
साहिबगंज : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा बुधवार को दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच इंटरमीडिएट यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। परिषद की ओर से आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ प्रकाशित किया गया।
जारी परिणाम में साहिबगंज जिले का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। जिले को आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में राज्य स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त हुआ, जबकि साइंस संकाय में साहिबगंज 15वें स्थान पर रहा।
आर्ट्स संकाय में जिले से कुल 5609 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 3166 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। वहीं 2017 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी तथा 35 छात्र-छात्राएं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। आर्ट्स का कुल परीक्षा परिणाम 93.02 प्रतिशत रहा। हालांकि 389 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो सके।
झारखंड जैक बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
<a href="https://www.jacresults.com/VS6GGHDJDMDP08NK0BQ144HNYASD23ET6" target="_blank" style="background:#c40000;color:white;padding:12px 18px;border-radius:6px;text-decoration:none;font-weight:bold;display:inline-block;">👉 रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें</a>
साइंस संकाय की बात करें तो जिले से कुल 2234 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1327 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 388 छात्र-छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास की। इस प्रकार कुल 1715 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए, जबकि 518 परीक्षार्थी असफल रहे। साइंस का कुल रिजल्ट 76.76 प्रतिशत दर्ज किया गया।वहीं कॉमर्स संकाय में कुल 175 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 62 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 91 छात्र-छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से सफलता प्राप्त की। 153 परीक्षार्थी सफल रहे, जबकि 20 छात्र-छात्राएं परीक्षा में असफल घोषित किए गए।

जिले के तीनों संकायों के समग्र प्रदर्शन पर नजर डालें तो जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में स्कूलों और कॉलेजों को बेहतर रिजल्ट के लिए विशेष तैयारी और प्रयास करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके, साहिबगंज का प्रदर्शन राज्य स्तर पर अपेक्षा के अनुरूप बेहतर नहीं माना जा रहा है। हालांकि आर्ट्स संकाय में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा, लेकिन साइंस और कॉमर्स में अभी सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है।




