बरहरवा। जिले के बरहरवा हाई स्कूल स्टेडियम में रविवार को पत्रकार टीमों के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत उर्फ रबिंद्र एवं वार्ड पार्षद विजय यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा बल्लेबाजी कर किया।इस मुकाबले में उधवा टीम और बरहरवा टीम आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर बरहरवा टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी उधवा टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर मात्र 100 रन ही बना सकी। इस तरह बरहरवा टीम ने 35 रनों से शानदार जीत दर्ज की।मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुख्तार आलम को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष रबिंद्र भगत ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है, साथ ही खिलाड़ियों में उत्साह का संचार होता है।मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पूरे मुकाबले का भरपूर आनंद उठाया। आयोजन में दीपक देशमुख, सोनू ठाकुर, अभिजीत कुमार, भास्कर यादव, मुख्तार आलम, सैफुल बसर, राकेश रमन सरकार, साहिद अनवार, सामाउन शेख, कुदुश शेख, वसीम अकरम, कृषणा कुमार साहा, पृथ्वीराज सरकार, अब्दुल मुगने, अब्दुल अहाब, सन्नी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




