Monday, May 20, 2024

Sahibganj News: विदाई सह सम्मान समारोह में सेवानिवृत अनिल मंडल को उपहार देकर किया सम्मानित

रेलकर्मी के सेवानिवृत होने पर दी गई भावभीनी विदाई
साहिबगंज: देश के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में 31 मार्च को एक ही दिन हजारों रेलकर्मी सेवानिवृत हुए। इसी क्रम में मालदा रेल मंडल के साहिबगंज रेलवे स्टेशन में एमसीएम ट्रेन लाइटिंग के पद पर पदस्थापित अनिल कुमार मंडल 31 मार्च को सेवानिवृत हो गए। जिसको लेकर 5 अप्रैल शुक्रवार को विभाग के पदाधिकारी व सहयोगी रेलकर्मियों के द्वारा अनिल कुमार मंडल के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस विदाई समारोह का आयोजन कार्यालय के इंचार्ज प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में किया गया। वहीं मौके पर विभाग के पदाधिकारी और सहयोगी रेल कर्मियों के द्वारा सेवानिवृत अनिल कुमार मंडल को बुके और फूलमाला के साथ साथ उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार मंडल वर्ष 1983 के जुलाई माह में एमसीएम ट्रेन लाइटिंग के पद पर योगदान दिए थे। अनिल मंडल साहिबगंज के साथ साथ भागलपुर में भी अपनी सेवा दे चुके है। साहिबगंज में लंबे समय तक सेवा देते हुए 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत हुए। वहीं मौके पर सभी रेलकर्मियों ने कहा कि अनिल मंडल सरल स्वभाव के व्यक्ति है, अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक निभाए है, कहा कि अनिल मंडल जहां रहे स्वस्थ रहे, ईश्वर से यही कामना है।
मौके पर गाड़ी प्रदीपन कार्यालय के इंचार्ज प्रमोद कुमार मंडल, लक्ष्मी प्रसाद मंडल, संतोष सिंह अनिल रजक, विवेकानंद, पंकज, जयप्रकाश वर्मा, राजकुमार राम, राजकुमार प्रसाद, बुद्धदेव कुमार, विजय कुमार शर्मा, उत्तम कुमार तांती, कुंदन कुमार, जितेन दास एवं विभाग के सभी रेल कर्मचारी उपस्थित रहें।

आप की राय

राष्ट्रियपति द्रोपदी मुर्मू को नवनिर्मित संसद भवन में आमंत्रित नहीं करना, सही या गलत ?

Our Visitor

027080
Latest news
Related news