—– चयनित प्रतिभागी 26 से 28 नवंबर तक रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लेंगे भाग
साहिबगंज : झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को सिद्धो-कान्हू सभागार में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार दास और जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने गायन एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाई।
अनुराग तिग्गा ग्रुप रहा प्रथम
हिंदी एवं नागपुरी गीत-नृत्य में अनुराग तिग्गा ग्रुप प्रथम, सोना किस्कू द्वितीय और माही ग्रुप तृतीय रहा। क्षेत्रीय गीत में राजेश यादव प्रथम, पायल कुमारी द्वितीय और अनुराग तिग्गा तृतीय स्थान पर रहे। गजल में परमानंद महतो ने बाजी मारी। चयनित अनुराग तिग्गा ग्रुप सहित यूएचएस बड़ा तलबन्ना, तालझारी की टीम रांची में 26 से 28 नवंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेगी। उपायुक्त ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।



