— उपायुक्त ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान
साहिबगंज : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का आधार है। यह नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। सभी पदाधिकारी निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से कार्य करें।
इस अवसर पर डीडीसी सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।



