पुनः प्रतिनियोजन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से लगाई गुहार
साहिबगंज। जिले के नवसृजित उच्च विद्यालय सकरीगली में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लता बिहारी मंडल को प्रतिनियोजन पर भेजा गया था, लेकिन 10 अक्टूबर 2026 को उन्हें पुनः बरहेट भेज दिए जाने से परेशानी बढ़ गई है।
इस मामले में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रणधीर प्रसाद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के वापस चले जाने से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने लता बिहारी मंडल को पुनः सकरीगली उच्च विद्यालय में प्रतिनियोजित करने के साथ ही आवश्यकता के अनुसार अन्य शिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति करने की मांग की है।



