साहिबगंज। साहिबगंज में पांचवां साहित्य समागम आगामी 9 एवं 10 जनवरी 2027 को उत्सव बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा। इसकी जानकारी मंच के महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने दी। गुरुवार को संरक्षक कल्याण श्रीवास्तव के आवास पर अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आयोजन की तिथि और तैयारियों पर सहमति बनी। महासचिव ने बताया कि इस बार देशभर से 60 से अधिक रचनाकार शामिल होंगे। साथ ही ऑनलाइन साहित्यिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रेमचंद सम्मान, दिनकर सम्मान, विद्यापति सम्मान, साहित्य श्री और कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डॉ. रानी झा, अभय कुमार, प्रतुल तिवारी, गोपाल चोखानी, भगवती रंजन पांडेय, सोनेलाल गुप्ता और रीमा सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे। ऑनलाइन माध्यम से रांची, लखनऊ, नागपुर, सिमडेगा, हाजीपुर और पटना के साहित्यकार भी जुड़े।
9 और 10 जनवरी को होगा पांचवां साहित्य समागम|
Leave a comment



