साहिबगंज। सदर अस्पताल परिसर स्थित एनसीडी भवन में सोमवार को झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी की उपस्थिति में हुई। बैठक में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं, अधिकारों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रोहित रंजन को अध्यक्ष, छोटू पंडित को कार्यकारी अध्यक्ष और मुकेश मंडल को सचिव बनाया गया। वहीं राजू मंडल, कुंदन सिंह, मुकेश यादव एवं कुंदन वर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। लालचंद चौधरी संगठन मंत्री, संजय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष और अशोक साह सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।



