साहिबगंज : जिले के बरहरवा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को होटल एटीएन टावर का भव्य उद्घाटन पाकुड़ विधायक निसात आलम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
होटल में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित कमरे, समारोह कक्ष, भोजनालय और वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन के नजदीक होने से यात्रियों और व्यवसायियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
विधायक निसात आलम ने होटल संचालक को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अच्छी पहल बताया। वहीं पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई।
होटल प्रबंधन ने 27 से 31 अक्टूबर तक सभी सेवाओं पर 25 प्रतिशत विशेष छूट देने की घोषणा की है।



