बोरियो थाना में नए थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने पदभार संभाला. उन्होंने अपराध पर नियंत्रण और जनता से बेहतर तालमेल को अपनी प्राथमिकता बताया.
साहिबगंज: बोरियो थाना की कमान अब नवनियुक्त थाना प्रभारी ओम प्रकाश के हाथों में आ गयी है. मंगलवार को उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली. पूर्व थाना प्रभारी रोहित कुमार के स्थानांतरण के बाद ओम प्रकाश की यहां नियुक्ति की गयी है.
अपराध नियंत्रण और जनता का भरोसा प्राथमिकता
पदभार संभालने के बाद नये थाना प्रभारी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना भी है.
साहिबगंज में पुलिस महकमे में बदलाव,एक थाना प्रभारी लाइन हाजिर; दो थानों की बदली कमान
थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना स्तर पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान की दिशा में प्रयास किया जायेगा.



