• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड के किसानों के लिए बड़ी खबर, धान बोनस 84 से बढ़ाकर 109 रुपये करने की तैयारी|

झारखंड के किसानों के लिए बड़ी खबर, धान बोनस 84 से बढ़ाकर 109 रुपये करने की तैयारी|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/26 at 12:30 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड सरकार धान बोनस 84 से बढ़ाकर 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी में है. इससे किसानों को 25 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा. जानें पूरी योजना.

रांची. झारखंड सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में किसानों को धान पर मिलने वाले बोनस की राशि 84 से बढ़ाकर 109 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव तैयार किया है. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी की पहल पर तैयार इस प्रस्ताव से किसानों को प्रति क्विंटल 25 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा. राज्य सरकार ने इस वर्ष 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है. धान की अधिप्राप्ति राज्य के सभी 24 जिलों में की जायेगी.

Contents
बोनस भुगतान के लिए 43.60 करोड़ का आकलन39.39 लाख क्विंटल धान की जरूरत

केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2441 और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. राज्य सरकार के प्रस्तावित बोनस को जोड़ने पर सामान्य धान की दर 2550 और ग्रेड-ए धान की दर 2570 रुपये प्रति क्विंटल हो जायेगी. हालांकि, बोनस बढ़ाने के प्रस्ताव पर अभी मंजूरी मिलनी बाकी है.

बोनस भुगतान के लिए 43.60 करोड़ का आकलन

विभाग ने 40 लाख क्विंटल धान खरीद के लक्ष्य के आधार पर बोनस भुगतान के लिए 43 करोड़ 60 लाख रुपये की संभावित राशि का आकलन किया है. इसके लिए योजना प्राधिकृत समिति के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है. विभागीय सचिव राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट के समक्ष भेजकर मंजूरी लेने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

उन्होंने कहा कि धान कटनी शुरू होने से पहले अधिप्राप्ति की तैयारियां पूरी करने का निर्देश मंत्री ने दिया है. विभागीय स्तर पर लगातार समीक्षा और बैठकें की जा रही हैं, ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी नहीं हो.

39.39 लाख क्विंटल धान की जरूरत

विभागीय आकलन के अनुसार, केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) योजना के लिए 19.60 लाख क्विंटल और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए 19,79,412 क्विंटल धान की जरूरत है. इस तरह कुल आवश्यकता 39,39,412 क्विंटल आंकी गयी है. इसे देखते हुए खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 40 लाख क्विंटल करने का प्रस्ताव रखा गया है. धान की खरीद झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के माध्यम से की जायेगी.

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. किसान मजबूत होंगे, तभी गांवों की अर्थव्यवस्था और राज्य मजबूत होगा. सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article SIR में सुनवाई और निष्पादन की रफ्तार पर सवाल, नो मैपिंग के 72% से अधिक मामले लंबित|
Next Article JPSC PT घोटाला: परीक्षा में सोते रहे, OMR खाली छोड़ी फिर भी मिले नंबर; CID की जांच में बड़ा खुलासा|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरक्का में 1200 बोतल फेंसिडिल जब्त, बांग्लादेश भेजने की आशंका|
October 27, 2026
राधानगर थाने की कमान रोहित कुमार को,अपराध पर अंकुश लगाने पर रहेगा जोर|
October 27, 2026
साहिबगंज में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत,परिवार में मातम|
October 27, 2026
कटहलबाड़ी में बाउल संगीत की धूम, तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू|
October 27, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

फरक्का में 1200 बोतल फेंसिडिल जब्त, बांग्लादेश भेजने की आशंका|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

राधानगर थाने की कमान रोहित कुमार को,अपराध पर अंकुश लगाने पर रहेगा जोर|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत,परिवार में मातम|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

कटहलबाड़ी में बाउल संगीत की धूम, तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?