• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > दीपावली से पहले NHM-सहियाओं को मिलेगा बकाया मानदेय, टीबी मुक्त भारत अभियान में तेजी लाने का निर्देश|

दीपावली से पहले NHM-सहियाओं को मिलेगा बकाया मानदेय, टीबी मुक्त भारत अभियान में तेजी लाने का निर्देश|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/26 at 12:02 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति तेज करने और स्वास्थ्यकर्मियों के लंबित भुगतान पर सख्त निर्देश जारी किए हैं. दीपावली से पहले होगा भुगतान.

रांची. झारखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति तेज करने और स्वास्थ्यकर्मियों के लंबित भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सोमवार को सभी जिलों के सिविल सर्जन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने असंतोषजनक प्रदर्शन करने वाले जिलों को 24 घंटे के भीतर जरूरी सुधार कर लंबित सूचनाएं वेबसाइट पर अपडेट करने का निर्देश दिया. साथ ही एनएचएम कर्मियों, आउटसोर्स कर्मियों और सहियाओं का बकाया मानदेय व वेतन दीपावली से पहले भुगतान करने को कहा.

Contents
पात्र टीबी मरीजों को जल्द मिले निक्षय पोषण योजना का लाभमरीजों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की भी समीक्षाएनएचएम और आउटसोर्स कर्मियों का भुगतान दीपावली से पहलेएचआरआईएस पोर्टल से होगा कर्मियों के वेतन का भुगतान7 साल से पुरानी और अनुपयोगी एंबुलेंसों की होगी नीलामीदीपावली से पहले अस्पतालों में रंग-रोगन और सफाई पूरी करेंबैठक में ये थे शामिल

पात्र टीबी मरीजों को जल्द मिले निक्षय पोषण योजना का लाभ

बैठक में अपर मुख्य सचिव ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिलों के प्रदर्शन, विभिन्न सूचकांकों, जिला स्तरीय समितियों, श्रेणी-एक नोडल पदाधिकारियों की कवरेज और अभियान की टीमों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सभी लंबित सूचनाएं निर्धारित समय-सीमा में अपडेट की जाएं. जिन जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, वे 24 घंटे के भीतर आवश्यक सुधार कर वेबसाइट पर जानकारी अपलोड करें.

मरीजों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की भी समीक्षा

उन्होंने निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की भी समीक्षा की. अधिकारियों को सभी पात्र मरीजों के बैंक खातों में लंबित राशि तत्काल हस्तांतरित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मरीज योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए.

एनएचएम और आउटसोर्स कर्मियों का भुगतान दीपावली से पहले

अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों को एनएचएम के संविदा कर्मियों, आउटसोर्स कर्मियों और सहियाओं के लंबित मानदेय व वेतन का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा. उन्होंने 30 सितंबर तक के लंबित भुगतान का निपटारा दीपावली से पहले सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. भुगतान में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी. राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक के व्यय और भुगतान संबंधी प्रक्रियाएं भी पूरी करने को कहा गया. अपर मुख्य सचिव ने चेतावनी दी कि भुगतान में लापरवाही मिलने पर संबंधित जिला लेखा प्रबंधक, प्रखंड लेखा प्रबंधक या अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एचआरआईएस पोर्टल से होगा कर्मियों के वेतन का भुगतान

बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में कार्यरत एनएचएम कर्मियों के अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान नवंबर में मानव संसाधन सूचना प्रणाली (एचआरआईएस) पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. नवंबर के वेतन भुगतान के लिए दिसंबर में इसी व्यवस्था के तहत तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. सभी जिलों को एचआरआईएस पोर्टल के माध्यम से भुगतान के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया. भविष्य में सहियाओं का भुगतान भी मुख्यालय के माध्यम से करने की व्यवस्था की जाएगी. भुगतान प्रक्रिया में पहले एनएचएम के संविदा कर्मियों और उसके बाद आउटसोर्स कर्मियों के भुगतान की कार्रवाई होगी. जिलों में एनएचएम संविदा कर्मियों के दिसंबर माह के वेतन का भुगतान भी एचआरआईएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा.

7 साल से पुरानी और अनुपयोगी एंबुलेंसों की होगी नीलामी

अपर मुख्य सचिव ने ममता वाहन सेवा की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित भुगतान से संबंधित विवरण अपडेट करने का निर्देश दिया. उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा की भी जानकारी ली. निर्देश दिया कि जो एंबुलेंस परिचालन में नहीं हैं, सात वर्ष से अधिक पुरानी हैं और डेढ़ लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं, उन्हें नियमानुसार अनुपयोगी घोषित कर नीलाम किया जाए. ऐसी एंबुलेंसों को अस्पताल परिसर से हटाने को भी कहा गया. अन्य श्रेणियों की अनुपयोगी एंबुलेंसों की भी नियमानुसार नीलामी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अस्पताल परिसरों में पुराने वाहन अनावश्यक रूप से खड़े न रहें.

दीपावली से पहले अस्पतालों में रंग-रोगन और सफाई पूरी करें

अपर मुख्य सचिव ने जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दीपावली से पहले रंग-रोगन और जरूरी मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. अस्पताल परिसरों में उगी झाड़ियों और अनावश्यक वनस्पतियों को हटाने, साफ-सफाई करने तथा भवनों और आसपास के क्षेत्रों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली से पहले सभी अस्पताल परिसर स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आकर्षक दिखने चाहिए. टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता, स्वास्थ्यकर्मियों के लंबित भुगतान और अस्पतालों के रखरखाव में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में ये थे शामिल

बैठक में एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सहित सभी जिलों के सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची के मांडर में सज गया मेला का मैदान, 27 अक्टूबर से शुरू होगा मुड़मा जतरा|
Next Article RIMS से होमगार्ड हटाने पर बवाल, एसोसिएशन ने हाईकोर्ट जाने का लिया फैसला|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्व उप निरीक्षक की हत्या के विरोध में झारखंड में आंदोलन का ऐलान
October 27, 2026
माहवारी स्वच्छता और बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
October 27, 2026
हावड़ा जीआरपीएस चोरी मामले में फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा
October 27, 2026
राधानगर और बोरियो थाना को मिले नए प्रभारी, अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोर
October 27, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

राजस्व उप निरीक्षक की हत्या के विरोध में झारखंड में आंदोलन का ऐलान

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

माहवारी स्वच्छता और बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

हावड़ा जीआरपीएस चोरी मामले में फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

राधानगर और बोरियो थाना को मिले नए प्रभारी, अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?