तीनपहाड़ में माँ लक्खी पूजा का धूमधाम से आयोजन हुआ. मंदिर रंगीन लाइटों से सजा, शंख ध्वनि और आरती से माहौल भक्तिमय हो गया. भक्तों का जनसैलाब उमड़ा.
तीनपहाड़. तीनपहाड़ के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में देर रात मां लक्खी की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ की गयी. इस दौरान मंदिर परिसर में महिला भक्तों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे. लक्खी पूजा को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था. पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया.
शंख ध्वनि और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल
शाम होते ही मंदिर परिसर में शंख ध्वनि और आरती का आयोजन किया गया. पुरोहित ने मां की पूजा-अर्चना करायी. बंगाली समुदाय के घरों और क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भी देर रात तक पूजा-अर्चना चलती रही.
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुई पूजा-अर्चना
तीनपहाड़, बाबूपाड़ा, बभनगामा, रामचौकी, हाथीगढ़, तेतुलिया और निमगाछी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां लक्खी की पूजा की गयी. विशेषकर बंगाली समुदाय में कोजागरी लक्खी पूजा को लेकर उत्साह देखा गया. बंगाली समुदाय में इस पूजा का विशेष महत्व है.



