सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने इएंडएम विभाग के 10 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. जानिए कौन कहां गया.
रांची. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने इएंडएम (इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल) विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है. तबादले के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान ग्रेड में ही नयी जगह पर पदस्थापित किया गया है. सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.
किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
जारी आदेश के अनुसार:
- मोहन कुमार को कुजू एरिया से एम-एस एरिया में एसओ (ईएंडएम) के पद पर भेजा गया है.
- प्रदीप कुजूर को रजरप्पा एरिया से अरगड्डा एरिया, सुमन कुमार को गिरिडीह एरिया से कुजू एरिया और रितु राज को पिपरवार एरिया से रजरप्पा एरिया में पदस्थापित किया गया है.
- बलेश्वर राम भगत को चंद्रगुप्ता/एम-एस एरिया से गिरिडीह एरिया, कुणाल किशोर को कथारा एरिया के जीएम यूनिट से कथारा एरिया में एसओ (ईएंडएम) के पद पर भेजा गया है.
- वरुण कुमार को हजारीबाग एरिया के जीएमयू से हजारीबाग एरिया में एसओ (ईएंडएम) के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- रत्ना मांझी को मुख्यालय के ईआरपी सेल से ईएंडएम विभाग, सीसीएल मुख्यालय भेजा गया है.
- मर्ली मनोहर का तबादला कुजू एरिया से अरगड्डा एरिया और चंदन कुमार का एनके एरिया से हजारीबाग एरिया में किया गया है.
नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश
आदेश में सभी अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के महाप्रबंधक अथवा मुख्यालय के विभागाध्यक्ष को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद उन्हें आगे की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. साथ ही, नयी जिम्मेदारी संभालने के 15 दिनों के भीतर प्राइड भरना संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी. यह आदेश सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति से जारी किया गया है.



