• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > IIIT रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी बवाल, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी; देखें तस्वीरें

IIIT रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी बवाल, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी; देखें तस्वीरें

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/12 at 12:11 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

IIIT रांची में छात्र की मौत के बाद दूसरे दिन भी उग्र प्रदर्शन जारी है. छात्र संस्थान के निदेशक के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. देखें तस्वीरें

IIIT रांची में दूसरे दिन भी हंगामा

IIIT रांची में दूसरे दिन भी हंगामा

ट्रिपल आइटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. हॉस्टल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में कथित लापरवाही को लेकर छात्र-छात्राएं संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. सोमवार को चेयरपर्सन छात्रों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन प्रदर्शन स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही गतिरोध बन गया. चेयरपर्सन आगे बढ़ने पर अड़े रहे, जबकि छात्र भी अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. बातचीत शुरू होने से पहले ही हंगामे की स्थिति बन गया.

तय समय पर बातचीत नहीं होने से बढ़ा आक्रोश

तय समय पर बातचीत नहीं होने से बढ़ा आक्रोश

प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार, प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे चेयरपर्सन और निदेशक उनसे मुलाकात करेंगे. लेकिन तय समय पर बातचीत नहीं होने से छात्रों में नाराजगी बढ़ गयी. छात्राओं ने कहा कि उनके बैचमेट के साथ हुई घटना गंभीर है. जब तक चेयरपर्सन प्रदर्शन स्थल पर आकर उनकी बात नहीं सुनते, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जायेगा. छात्रों ने कहा कि प्रशासन की ओर से जांच का आश्वासन दिया गया है, लेकिन मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

Copy YouTube URL

4 / 6

मेस में खाना नहीं मिलने का भी उठाया मुद्दा

मेस में खाना नहीं मिलने का भी उठाया मुद्दा

छात्रों ने मेस में भोजन नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया. उनका कहना है कि 11 अक्टूबर को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच के दौरान मेस में खाना नहीं बना था और सोमवार को भी भोजन नहीं दिया गया. इसके कारण विद्यार्थी सुबह से भूखे पेट धरने पर बैठे रहे. प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं लगातार प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निदेशक के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि चेयरपर्सन से बातचीत होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

Copy YouTube URL

5 / 6

प्रशासन ने सड़क जाम हटाने की अपील की

प्रशासन ने सड़क जाम हटाने की अपील की

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की टीम और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे. अधिकारियों ने छात्रों को समझाने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे. पुलिस ने सड़क जाम हटाने की अपील करते हुए कहा कि इससे आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस और अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है. पुलिसकर्मियों ने कहा कि सड़क पर प्रदर्शन और जाम के लिए निर्धारित नियमों का पालन जरूरी है और छात्रों को कैंपस के भीतर प्रदर्शन करना चाहिए.

Copy YouTube URL

6 / 6

छात्र की मौत के बाद आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल

छात्र की मौत के बाद आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल

गौरतलब है कि ट्रिपल आइटी रांची में सीएसई ब्रांच के प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य (20) की 10 अक्टूबर की रात खेलगांव हाउसिंग स्थित हॉस्टल में मौत हो गयी थी. इसके बाद विद्यार्थियों ने हॉस्टल की आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं, लिफ्ट, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता पर सवाल उठाये. परिजनों ने भी संस्थान के निदेशक और प्रबंधन के अन्य कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी संज्ञान लिया है. फिलहाल छात्र दोषियों पर कार्रवाई और निदेशक के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article घर बैठे करनी है बंपर कमाई? इस योजना के तहत 90% तक सब्सिडी दे रही झारखंड सरकार, ऐसे उठाएं लाभ
Next Article बंगाल में बाइक चोरी के मामले में उधवा तक पहुंची पुलिस, एक संदिग्ध हिरासत में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बंगाल में बाइक चोरी के मामले में उधवा तक पहुंची पुलिस, एक संदिग्ध हिरासत में
October 12, 2026
घर बैठे करनी है बंपर कमाई? इस योजना के तहत 90% तक सब्सिडी दे रही झारखंड सरकार, ऐसे उठाएं लाभ
October 12, 2026
SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, झारखंड के मंत्री-विधायक और नेता हुए शामिल
October 12, 2026
JPSC परीक्षा रद्द करने के मामले में सुनवाई पूरी, झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
October 12, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

घर बैठे करनी है बंपर कमाई? इस योजना के तहत 90% तक सब्सिडी दे रही झारखंड सरकार, ऐसे उठाएं लाभ

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, झारखंड के मंत्री-विधायक और नेता हुए शामिल

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

JPSC परीक्षा रद्द करने के मामले में सुनवाई पूरी, झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

RU में MSc सांख्यिकी और डाटा साइंस में अभी सीटें खाली, पहले आओ-पहले पाओ से मिलेगा दाखिला

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?