बरहरवा/साहिबगंज। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 17, 18 एवं 20 पर शनिवार को मेगा हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया। इसमें निर्वाची पदाधिकारी जेम्स सुरीन मौजूद रहीं। उन्होंने मतदाताओं को सूची में नाम जोड़ने, नाम में सुधार कराने और अन्य समस्याओं के समाधान की जानकारी दी।
जेम्स सुरीन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देश पर 10 अक्टूबर को राज्यभर में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना और गलत प्रविष्टियों को हटाने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने मतदाताओं से अपने बूथ पर पहुंचकर सूची में नाम और विवरण की जांच करने की अपील की। मौके पर बीएलओ सीता कुमारी, अनीता कुमारी, शिक्षिका सुरभि साहा चौधरी, भाजपा नेता कुशमाकर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।



