स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश
राजमहल संवाददाता। राजमहल अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता अस्पताल के प्रभारी डॉ. उदय टुडू ने की। बैठक में राजमहल प्रखंड के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया साथी एवं विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए प्रतिवेदन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने को कहा गया। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं के साथ अपने-अपने केंद्रों पर समय से उपस्थित रहने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीएम अमित कुमार, बीडीएम नितिन मुर्मू, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव, पीएमडब्ल्यू सुनील कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।



