न्यायालय के आदेश पर बोरियो पुलिस ने की कार्रवाई, आत्मसमर्पण का निर्देश
बोरियो। पेंशन फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में बोरियो पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकी अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने दोनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।
थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बोरियो थाना कांड संख्या 48/26 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार को पुलिस टीम ने तेलो मांझी टोला निवासी अनवारुल अंसारी तथा बड़ा बियासी दुमकी टोला निवासी रोहित कुमार साह के घर पर ढोल-नगाड़े के साथ चस्पा किया।
पुलिस ने बताया कि दोनों अप्राथमिकी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



