• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > 2.45 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

2.45 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/10/06 at 1:35 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

सीएसपी केंद्र को बनाया था निशाना, चोरी की रकम से खरीदी पल्सर बाइक समेत नकदी व मोबाइल बरामद

राजमहल/साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र से हुई 2 लाख 45 हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी की रकम में से कुछ पैसे खर्च कर नई पल्सर बाइक खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। इस दौरान राजमहल प्रभाग के पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन सहित तालझारी थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, 29 और 30 सितंबर की दरम्यानी रात तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ी भगियामारी गांव निवासी अभिषेक आनंद के सीएसपी केंद्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर केंद्र से करीब 2.45 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर तालझारी थाना में कांड संख्या 165/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 331(1)/303(2) के तहत जांच शुरू की गई।

तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस :

मामले की गंभीरता को देखते हुए साहिबगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की रकम की बरामदगी के लिए विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोहिनूर शेख उर्फ कुन्दर शेख (20 वर्ष), पिता कौशर शेख उर्फ दरवेश शेख, निवासी नया बस्ती मोतीझरना, महाराजपुर तथा आदित्य यादव उर्फ सोनू यादव (24 वर्ष), पिता गौतम यादव, निवासी हाथीगढ़, सकरीगली के रूप में हुई है।

चोरी के पैसे से कोहिनूर ने लिया बाइक, पुलिस ने दबोचा :

पुलिस के अनुसार, पूछताछ एवं आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 10-10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा कोहिनूर शेख के पास से चोरी की रकम से खरीदी गई बजाज पल्सर 125 सीसी बाइक बरामद हुई। वहीं आदित्य यादव के पास से घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (जेएच18बी-3290) बरामद की गई। दोनों आरोपियों के पास से एक-एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। पुलिस चोरी की शेष रकम और घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता के संबंध में भी जांच कर रही है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कांके स्लॉटर हाउस में अनियमितता का ऑडिट खुलासा, 4 की जगह मिलीं सिर्फ 2 रेफ्रिजरेटर वैन
Next Article पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में दो अप्राथमिकी अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पत्थर से कूचकर महिला की हत्या, ललमटिया में सनसनी
October 6, 2026
गंगा कटाव से जूझ रहे रेल ट्रैक को मिली राहत, आठवें दिन डाउन लाइन पर परिचालन बहाल
October 6, 2026
ट्रक की टक्कर से महिला का हाथ कटा, सदर अस्पताल में भर्ती
October 6, 2026
भगवान भरोसे चल रहा तेतरिया पहाड़ का सरकारी स्कूल
October 6, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

पत्थर से कूचकर महिला की हत्या, ललमटिया में सनसनी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गंगा कटाव से जूझ रहे रेल ट्रैक को मिली राहत, आठवें दिन डाउन लाइन पर परिचालन बहाल

By AMRIT RAJ
साहिबगंजझारखंड

ट्रक की टक्कर से महिला का हाथ कटा, सदर अस्पताल में भर्ती

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

भगवान भरोसे चल रहा तेतरिया पहाड़ का सरकारी स्कूल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?