मुक्तेश्वर धाम गंगा घाट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाएगा निर्जला व्रत
साहिबगंज। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना को लेकर मनाया जाने वाला जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। पर्व को लेकर साहिबगंज के मुक्तेश्वर धाम गंगा घाट पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु महिलाओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और विधि-विधान से पर्व की शुरुआत की।
निर्जला व्रत को लेकर तैयारियां पूरी :
नहाय-खाय के बाद शनिवार को महिलाएं संतान की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इसके अगले दिन पारण के साथ व्रत का समापन होगा। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी रही। पूजा सामग्री, फल, मिठाई और अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ देखी गई। महिलाओं ने पर्व की तैयारियां पूरी कर ली हैं। घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।



