• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची स्टेशन से अगवा 4 वर्षीय विवान साहिबगंज से बरामद, 6 गिरफ्तार; झारखंड में बच्चा चोरी का बड़ा सिंडिकेट

रांची स्टेशन से अगवा 4 वर्षीय विवान साहिबगंज से बरामद, 6 गिरफ्तार; झारखंड में बच्चा चोरी का बड़ा सिंडिकेट

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 11:25 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची पुलिस ने रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय विवान रजवाड़ को साहिबगंज के तीनपहाड़ से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में बच्चा चोर गिरोह के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें धनबाद से रोहित मुखर्जी भी शामिल है।

रांची। रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से अपहृत चार वर्षीय बालक विवान रजवाड़ को पुलिस ने रविवार को साहिबगंज के तीन पहाड़ से सकुशल बरामद कर लिया। चुटिया थाना क्षेत्र से बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने धनबाद, साहिबगंज और राजमहल में कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Contents
धनबाद रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया पहला आरोपितविवान को किया जाता बड़ा फिर दी जाती चोरी की ट्रेनिंगदूसरे राज्यों की पुलिस भी पहुंचती रही है तीनपहाड़अंतरजिला समन्वय से मिली सफलताएसआईटी को किया जाएगा सम्मानित

इनमें धनबाद से गिरफ्तार रोहित मुखर्जी उर्फ डान भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, रोहित से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर तीनपहाड़ में छापेमारी कर बच्चे को बरामद किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और इससे पहले कितने बच्चों को निशाना बनाया गया है। घटना 24 सितंबर की सुबह की है। छत्तीसगढ़ निवासी दिलमेत रजवाड़ अपने दो बच्चों के साथ रांची रेलवे स्टेशन पहुंची थी। उसे अंबिकापुर जाना था। स्टेशन के बाहर वह आटो की व्यवस्था करने में लगी थी। इसी दौरान उसका चार वर्षीय बेटा विवान अचानक गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला। इसके बाद चुटिया थाना में बच्चे के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने स्टेशन और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले।

धनबाद रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया पहला आरोपित

जांच के दौरान पुलिस को रोहित मुखर्जी उर्फ डान के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने धनबाद पुलिस के सहयोग से शनिवार की रात धनबाद रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रोहित ने पुलिस को बताया कि उसने विवान को बेच दिया है। इसके बदले उसे मोटी रकम मिली है।

पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को बच्चे के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ में होने का सुराग मिला। इसके बाद रांची पुलिस ने साहिबगंज पुलिस के सहयोग से तीनपहाड़ में सघन छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बाबूपाड़ा गांव में बिट्टू सिंह के घर पर कार्रवाई की। वहां से चार वर्षीय विवान को सकुशल बरामद कर लिया गया।

मौके से बिट्टू सिंह और पाकुड़ के कयूम अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया। बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी कार्रवाई की। राजमहल से जमादार शेख, तीनपहाड़ के नीचे टोला से तसबीर शेख और बाबूपुर गांव से छोटू नोनिया को गिरफ्तार किया गया। इस तरह मामले में अब तक छह आरोपित पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे को किस उद्देश्य से अगवा किया गया था और उसे किसके हवाले किया जाना था। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपितों के तार किसी बड़े बाल तस्करी या चोरी कराने वाले नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

विवान को किया जाता बड़ा फिर दी जाती चोरी की ट्रेनिंग

पुलिस के अनुसार, तीनपहाड़ और आसपास के इलाकों में बच्चों के इस्तेमाल से चोरी कराने वाले गिरोह को लेकर पहले भी पुलिस के पास सूचनाएं रही हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ बच्चों को मोबाइल चोरी समेत अन्य छोटी मोटी चोरी की घटनाओं के लिए तैयार किया जाता है।

रांची सहित दूसरे जिलों की पुलिस पूर्व में भी तीनपहाड़ क्षेत्र से बच्चों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज चुकी है। तीन पहाड़ से बच्चे आते हैं और कुछ दिनों तक मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देकर फिर तीन पहाड़ निकल जाते हैं।

विवान को तीन पहाड़ में रखकर बड़ा किया जाता फिर उसे चोरी करने की ट्रेनिंग दी जाती। लेकिन इससे पहलेे पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

दूसरे राज्यों की पुलिस भी पहुंचती रही है तीनपहाड़

पुलिस के अनुसार, रांची पुलिस की टीम जब तीनपहाड़ में छापेमारी के लिए पहुंची, उस दौरान दूसरे राज्यों की पुलिस की टीमें भी अलग-अलग मामलों में वहां कार्रवाई कर रही थीं।

इससे तीनपहाड़ क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क की जांच का दायरा और बढ़ गया है। रांची पुलिस अब अन्य जिलों की पुलिस से भी इनपुट लेकर गिरफ्तार आरोपितों के पुराने आपराधिक संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

अंतरजिला समन्वय से मिली सफलता

रांची पुलिस के अनुसार, बच्चे की बरामदगी में धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज पुलिस के साथ पुलिस महानिरीक्षक, संथाल परगना का भी सहयोग रहा। देर रात तक चले अभियान में अलग-अलग जिलों की पुलिस ने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई की।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। बच्चे को बरामद करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि अपहरण के कारण और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने पहले कितने बच्चों को निशाना बनाया है और क्या दूसरे जिलों में हुई बच्चों की गुमशुदगी की घटनाओं से गिरफ्तार आरोपितों का कोई संबंध है।

एसआईटी को किया जाएगा सम्मानित

इस कांड का खुलासा करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआइटी में जितने पुलिसकर्मी शामिल थे सभी को सम्मानित किया जाएगा। रांची पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।
-राकेश रंजन, एसएसपी, रांची

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Jharkhand Weather: झारखंड में थमेगा बारिश का दौर! आज से मिलेगी राहत; जानें अगले 3 दिनों का हाल
Next Article मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री की बेटी की मौत के बाद परिहवन मंत्रालय सख्त, झारखंड में सड़क पर पार्किंग की तो खैर नहीं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडखेलकूदरांची

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश

By Priyanka Kumari
झारखंड

SAIL निदेशक मंडल में सदस्यों का गंभीर संकट, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें

By Priyanka Kumari
झारखंड

सेलकर्मियों के बोनस बैठक से निर्वाचित यूनियन नेता बाहर, कामगारों में निराशा

By Priyanka Kumari
झारखंड

EPFO के नए नियम: जॉबलेस के लिए पीएफ का पैसा निकालना हुआ आसान, बोकारो के लाखों कर्मचारियों को फायदा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?