• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची विश्वविद्यालय में 567 अभ्यर्थियों की सूची जारी, सीटें सिर्फ 327; नवंबर से शुरू होगा कोर्स वर्क

रांची विश्वविद्यालय में 567 अभ्यर्थियों की सूची जारी, सीटें सिर्फ 327; नवंबर से शुरू होगा कोर्स वर्क

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 10:16 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन प्रक्रिया के तहत 567 अभ्यर्थियों की इंटरव्यू सूची जारी हुई है। अक्टूबर तक नामांकन पूरा कर नवंबर से 327 चयनित शोधार्थियों का कोर्स वर्क शुरू होगा, जो नए रेगुलेशन 2022 पर आधारित है।

Contents
नवंबर में शुरू हो जाएगा पीएचडी का कोर्स वर्कइंटरव्यू के लिए 567 का हुआ है चयन, 327 सीटें है निर्धारित

रांची। रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत इंटरव्यू में शामिल होने के लिए 567 अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है। हालांकि अभी तक इंटरव्यू की तारीख जारी नहीं की गयी है। लेकिन इसकी प्रक्रिया चल रही है और अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और नवंबर में कोर्स वर्क शुरू किया जा सकता है।

रांची विश्वविद्यालय में पहली बार है कि पीएचडी के नए रेगुलेशन 2022 के अनुसार नामांकन लिया जा रहा है। जिसके बाद कुल 327 अभ्यर्थियों का शोध करने के लिए चयन होगा।

नवंबर में शुरू हो जाएगा पीएचडी का कोर्स वर्क

पीएचडी की शुरुआत कोर्स वर्क से की जाती है। छह महीने का कोर्स वर्क पूरा करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होती है। इसके बाद शोधार्थी अपने शोध की प्रक्रिया में आगे बढ़ता है। रांची विवि में कोर्स वर्क की शुरुआत नवंबर 2026 से की जा सकती है।

विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय से इसकी तैयारी चल रही है। शोध निदेशक डॉ. परवेज हसन ने बताया कि अगर सब कुछ समय पर हुआ तो नवंबर से कोर्स वर्क शुरू किया जा सकता है। निदेशालय की ओर से तैयारी हो रही है। जल्द ही इंटरव्यू की तारीख जारी की जाएगी। जिसके बाद संबंधित विभाग इंटरव्यू आयोजित कर लेंगे।कोर्स वर्क में ही मिल जाएगी पूरी जानकारी

वहीं इस बार जो पीएचडी नामांकन के तहत चयनित होकर आयेंगे उनके लिए कुछ अलग तरीके का ही कोर्स वर्क तैयार किया गया है। नामांकन के साथ ही शोध के लिए क्या करना चाहिए उसकी जानकारी उन्हें मिलेगी।

इसके साथ ही शोध कार्य करने के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए उसको भी पूरी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा कंम्प्यूटर के माध्यम से उन्हें शोध में क्या मदद मिलेगी ये भी इस बार के कोर्स वर्क में बताया जाएगा।

इंटरव्यू के लिए 567 का हुआ है चयन, 327 सीटें है निर्धारित

पीएचडी इंटरव्यू के लिए विवि की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गयी है। अलग-अलग विषयों के लिए कुल 567 अभ्यर्थियों का चयन आरक्षण के अनुसार किया गया है। हालांकि सभी विषयों में कुल 327 सीटें ही उपलब्ध है। जिसकी वजह से 240 अभ्यर्थियों को इस वर्ष पीएचडी नामांकन का मौका नहीं मिल पाएगा। उनके लिए अगले वर्ष फिर से पीएचडी में नामांकन लेने का अवसर मिलेगा। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘कलियुग के सांप दो…’, पश्चिम चंपारण में सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी
Next Article नेहा झा को 25 दिन बाद मिली बेल, बिहार जा रही ट्रेन से शराब तस्करी करने में हुई थी अरेस्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samudra Manthan Initiative: महानदी बेसिन में ONGC की गैस खोज, IIT ISM धनबाद के पांच एलुमनाई भी टीम में
September 28, 2026
बैंक हड़ताल टली तो धनबाद कोयलांचल ने ली राहत की सांस, व्यवसायियों ने किया स्वागत
September 28, 2026
झारखंड में सरकारी किरासन तेल की मांग खत्म, 71.32 लाख लीटर की जरूरत के बावजूद आवंटन शून्य
September 28, 2026
पुराने आम के बागों को सुधारने के लिए सरकार दे रही सब्सिडी, समस्तीपुर में उद्यान विभाग ने जारी की गाइडलाइन
September 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडधनबाद

Samudra Manthan Initiative: महानदी बेसिन में ONGC की गैस खोज, IIT ISM धनबाद के पांच एलुमनाई भी टीम में

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

बैंक हड़ताल टली तो धनबाद कोयलांचल ने ली राहत की सांस, व्यवसायियों ने किया स्वागत

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

झारखंड में सरकारी किरासन तेल की मांग खत्म, 71.32 लाख लीटर की जरूरत के बावजूद आवंटन शून्य

By Priyanka Kumari
झारखंड

नदी नहीं, मैला ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया: सरयू राय का बड़ा बयान, एंटीबायोटिक दवाओं से जहरीली हो रहीं नदियां

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?