• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची के अपार्टमेंट में बेडवाइज या शार्ट स्टे पूरी तरह से अवैध, फ्लैट ऑनर भी कार्रवाई के दायरे में

रांची के अपार्टमेंट में बेडवाइज या शार्ट स्टे पूरी तरह से अवैध, फ्लैट ऑनर भी कार्रवाई के दायरे में

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 10:08 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

राजधानी रांची में अपार्टमेंट में बेडवाइज या शार्ट स्टे पर किराए पर देना अवैध है, जिससे नशा पार्टियों और अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। हाई कोर्ट के अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा ने पुलिस और नगर निगम से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है, क्योंकि ऐसे मामलों में कोई पंजीकरण या सत्यापन नहीं होता।

रांची। राजधानी रांची में इन दिनों एक नया कल्चर काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें किसी अपार्टमेंट में शार्ट स्टे या बेड के हिसाब से किराया लिया जा रहा है। इसमें पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई हो रही है और न रांची नगर निगम की ओर से सुध ली जा रही है।

हाई कोर्ट के अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि तेजी से बढ़ता यह कल्चर छात्रों और छात्राओं के लिए घातक बनता जा रहा है। इसके लिए पुलिस और नगर निगम को कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि किसी भी अपार्टमेंट में शार्ट स्टे या बेड के हिसाब से किराएदार रखने के लिए निगम में पंजीयन कराना होगा। लेकिन अधिकांश मामलों में कोई निबंधन नहीं है। जिसकी वजह से थर्ड पार्टी के जरिए मोबाइल एप से अल्पकालिक अवधि के लिए अपार्टमेंट बुक हो रहा है। जहां पर जमकर नशा पार्टी हो रही है। इसका खामियाजा पड़ोसियों को उठना पड़ रहा है।पुलिस और नगर निगम में करें शिकायत

अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि जहां पर अवैध कार्य होता है, वहां पुलिस की ओर से कार्रवाई करनी चाहिए। जिस अपार्टमेंट की सोसाइटी में ऐसी कोई अनैतिक गतिविधि होती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह सब कानून की पकड़ से बाहर होने के लिए शातिर गिरोह नए-नए रास्ते ढूंढ रहा है। क्योंकि अगर किसी को होटल में जाना है, तो वहां पर दोनों को आधारकार्ड, पैनकार्ड और रजिस्ट्रर में पूरा विवरण दर्ज करना पड़ता है।

इसके अलावा उन्हें सीसीटीवी कैमरे से भी बचना पड़ता है। लेकिन अपार्टमेंट के किसी प्लैट को कुछ समय के लिए लेने के दौरान उसे कोई आइडी नहीं देनी पड़ती है। साथ ही वह उस अपार्टमेंट में नशा सहित कुछ भी सकता है, जिसे रोकने वाला कोई नहीं है।मोबाइल एप से बुक हो रहा फ्लैट

अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा ने लालपुर में हुए मेडिकल छात्रा रेपकांड का जिक्र करते हुए कहा कि जिस सोसाइडी में यह कांड हुआ है, उसे एक मोबाइल एयरबीएनबी एप से बुकिंग हुई थी। इसके जरिए स्थानीय स्तर पर निजी मकान और फ्लैट आसानी से मिल जाते हैं।

इसमें कोई वैरिफिकेशन की जरूरत भी नहीं पड़ती है। पैसे कमाने की लालाच में कुछ फ्लैट मालिक इस एप में रजिस्टर करते हैं। इसके अलावा थर्ड पार्टी के जरिए गेस्ट हाउस और रेस्ट हाउस के रूप में मकान मालिक से एग्रीमेंट किया जाता है।

मेडिकल छात्रा के रेपकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस कांड में फ्लैट थर्ड पार्टी के साथ एग्रीमेंट था, जिसे गेस्ट हाउस के रूप में लिया गया था। इस मामले में न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही नगर निगम ने उस फ्लैट अवैध इस्तेमाल को लेकर कोई कार्रवाई की है। हालांकि मामला अभी कोर्ट में लंबित है।

छात्रावास, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और कुत्ते तक का पंजीयन

हाई कोर्ट के अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में आने वाले छात्रावास, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और कुत्ते तक का पंजीयन कराया गया है। लेकिन इस तरह के फलते फूलते धंधे पर न तो नगर निगम की नजर है और न ही पुलिस की।

म्यूनिसिपल एक्ट और आइपीसी धारा 188 के तहत पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या इसकी जानकारी निगम या पुलिस अधिकारियों नहीं है, ऐसा हो ही नहीं सकता है। लेकिन नशे के धंधे को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का कल्चर काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिसको रोकना होगा।

अन्यथा मेडिकल छात्रा रेपकांड जैसे कई मामले सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कई कानून बनाए गए हैं, लेकिन सही से उसका क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। स्कूल के एक किमी दूरी तक सिगरेट, गुटखा सहित अन्य नशे की दुकानें नहीं होनी चाहिए। लेकिन हर स्कूल के पास आपको सिगरेट और गुटखा की दुकान खुलेआम मिल जाएंगे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article क्या आप भी रेलवे स्टेशन पर पीते हैं पानी? SER ने 24,033 जल टैंकों की सफाई कर स्टेशनों पर पेयजल गुणवत्ता सुधारी
Next Article बक्सर में 2.41 करोड़ की लागत से बनेंगे 2 नए स्वास्थ्य केंद्र, गांव वालों को मिलेगा लाभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samudra Manthan Initiative: महानदी बेसिन में ONGC की गैस खोज, IIT ISM धनबाद के पांच एलुमनाई भी टीम में
September 28, 2026
बैंक हड़ताल टली तो धनबाद कोयलांचल ने ली राहत की सांस, व्यवसायियों ने किया स्वागत
September 28, 2026
झारखंड में सरकारी किरासन तेल की मांग खत्म, 71.32 लाख लीटर की जरूरत के बावजूद आवंटन शून्य
September 28, 2026
पुराने आम के बागों को सुधारने के लिए सरकार दे रही सब्सिडी, समस्तीपुर में उद्यान विभाग ने जारी की गाइडलाइन
September 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडधनबाद

Samudra Manthan Initiative: महानदी बेसिन में ONGC की गैस खोज, IIT ISM धनबाद के पांच एलुमनाई भी टीम में

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

बैंक हड़ताल टली तो धनबाद कोयलांचल ने ली राहत की सांस, व्यवसायियों ने किया स्वागत

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

झारखंड में सरकारी किरासन तेल की मांग खत्म, 71.32 लाख लीटर की जरूरत के बावजूद आवंटन शून्य

By Priyanka Kumari
झारखंड

नदी नहीं, मैला ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया: सरयू राय का बड़ा बयान, एंटीबायोटिक दवाओं से जहरीली हो रहीं नदियां

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?