आरपीएफ की संयुक्त टीम ने लावारिस बोरों से पकड़ी ₹29,700 की शराब
साहिबगंज। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान में आरपीएफ/सीआईबी/मालदा और आरपीएफ पोस्ट साहिबगंज की संयुक्त टीम ने बुधवार को ट्रेन संख्या 63431 साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर से 99 लीटर देशी शराब बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत 29,700 रुपये बताई गई है। टीम ने साहिबगंज से मिर्जा चौकी के बीच जांच के दौरान करमटोला स्टेशन के बाद कोच संख्या ई आर-218207/ सी में शौचालय के पास सीट के नीचे दो लावारिस प्लास्टिक के बोरे देखे। यात्रियों से पूछताछ में किसी ने बोरों पर दावा नहीं किया। मिर्जा चौकी स्टेशन पर करीब 7:50 बजे दोनों बोरों की जांच की गई। एक बोरे से 55 और दूसरे से 44 बोतल, कुल 99 बोतल शराब मिली। शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ पोस्ट साहिबगंज को सौंप दिया गया।



