• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची रेलवे स्टेशन से 4 साल का मासूम गायब: मां पूछती रही बस स्टैंड का पता, बच्चा विवान कुमार लापता

रांची रेलवे स्टेशन से 4 साल का मासूम गायब: मां पूछती रही बस स्टैंड का पता, बच्चा विवान कुमार लापता

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/25 at 10:51 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची रेलवे स्टेशन से गुरुवार सुबह चार वर्षीय विवान कुमार लापता हो गया, जब उसकी मां अंबिकापुर जाने के लिए बस स्टैंड का पता पूछ रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रांची। रांची रेलवे स्टेशन से गुरुवार की सुबह चार वर्षीय बच्चा विवान कुमार अचानक लापता हो गया। बच्चा अपनी मां दिलमेत राजवाडे और छह वर्षीय बहन प्रिंसी कुमारी के साथ छत्तीसगढ़ लौटने के लिए रांची पहुंचा था। 

Contents
महामाया पारा, वार्ड नंबर 41 की रहने वालीलापता बच्चे की उम्र 4 साल

रेलवे स्टेशन पर मां ऑटो चालकों से अंबिकापुर जाने वाले बस स्टैंड का पता पूछ रही थी। इसी दौरान उसका छोटा बेटा विवान वहां से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने पर मां ने चुटिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 

मां ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उसके बच्चे को उठाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महामाया पारा, वार्ड नंबर 41 की रहने वाली

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां दिलमेत राजवाडे करीब 40 वर्ष की हैं और छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर थाना क्षेत्र स्थित महामाया पारा, वार्ड नंबर 41 की रहने वाली हैं।उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 19 सितंबर को पति राजकुमार राजवाडे के शराब पीकर झगड़ा करने के बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई थीं। इसके बाद वह सलेम, आंध्रप्रदेश चली गईं। वहां से दोबारा अपने घर छत्तीसगढ़ जाने के लिए निकली थीं।दोनों बच्चों के साथ रांची पहुंचीं

दिलमेत के अनुसार गुरुवार को वह दोनों बच्चों के साथ रांची पहुंचीं। रांची रेलवे स्टेशन पर उन्होंने अपना सामान सीढ़ी और एस्केलेटर के पास रखा था। दोनों बच्चों को भी सामान के पास खड़ा कर वह आसपास मौजूद ऑटो चालकों से अंबिकापुर जाने के लिए बस स्टैंड की जानकारी लेने लगीं। इसी दौरान सुबह करीब 8:15 बजे से 8:30 बजे के बीच उनका चार वर्षीय बेटा विवान अचानक गायब हो गया।

मां ने पुलिस को बताया कि बच्चे के गायब होने के बाद उन्होंने स्टेशन परिसर और आसपास काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने चुटिया थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और बच्चे की तलाश कराने की मांग की।

लापता बच्चे की उम्र 4 साल

लापता बच्चे की पहचान विवान कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब चार वर्ष है। उसका चेहरा चौड़ा, रंग सांवला, बाल काले और छोटे हैं। सिर के बीच एक स्थान पर पुराने घाव के कारण बाल उड़े हुए हैं। उसकी लंबाई करीब तीन फीट है। घटना के समय विवान ने आसमानी रंग की चेकदार हाफ शर्ट और सफेद रंग की चेकदार हाफ पैंट पहन रखी थी।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी एसआई तेंद्र मिश्रा को सौंपी है। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि बच्चे के लापता होने के बाद उसकी गतिविधियों और उसके साथ मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने बच्चे की पहचान से संबंधित विवरण के आधार पर उसकी तलाश तेज कर दी है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर में गंडक नदी की बाढ़ का खतरा, नेपाल में भारी बारिश से हाई अलर्ट
Next Article BIT मेसरा के छात्रों ने बनाया सौर ऊर्जा से चलने वाला ‘किसान दोस्त’, बिना ईंधन के हटेगी घास और होगी बीज बुआई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

26 सितंबर तक होर्डिंग पर नहीं लिखा एजेंसी का नाम तो होगी कार्रवाई, रांची नगर निगम ने दी अंतिम चेतावनी
September 25, 2026
झारखंड में बिजली संकट की आहट: बारिश से खदानों में भरा पानी, तेनुघाट संयंत्र में सिर्फ 4 दिन का बचा कोयला
September 25, 2026
रांची रिम्स से भागा बंदी, लेकिन अस्पताल की ‘चहारदीवारी’ नहीं कर पाया पार; परिसर में ही पकड़ा गया
September 25, 2026
बुलंद हौसलों के साथ कुमाऊं हिमालय फतह करने चले SAIL रांची के 11 कर्मचारी, 15500 फीट ऊंचे बृज गंगा दर्रे को करेंगे पार
September 25, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

26 सितंबर तक होर्डिंग पर नहीं लिखा एजेंसी का नाम तो होगी कार्रवाई, रांची नगर निगम ने दी अंतिम चेतावनी

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड में बिजली संकट की आहट: बारिश से खदानों में भरा पानी, तेनुघाट संयंत्र में सिर्फ 4 दिन का बचा कोयला

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची रिम्स से भागा बंदी, लेकिन अस्पताल की ‘चहारदीवारी’ नहीं कर पाया पार; परिसर में ही पकड़ा गया

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

बुलंद हौसलों के साथ कुमाऊं हिमालय फतह करने चले SAIL रांची के 11 कर्मचारी, 15500 फीट ऊंचे बृज गंगा दर्रे को करेंगे पार

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?