• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > मौर्य एक्सप्रेस में टरका रहे थे अवैध शराब, मुरी स्टेशन पर RPF के हत्थे चढ़ा तस्कर; मधुपुर में पकड़ाई महिला तस्कर

मौर्य एक्सप्रेस में टरका रहे थे अवैध शराब, मुरी स्टेशन पर RPF के हत्थे चढ़ा तस्कर; मधुपुर में पकड़ाई महिला तस्कर

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/22 at 10:39 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

आरपीएफ ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत मुरी रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस से एक शराब तस्कर को पकड़ा। तस्कर समीर कुमार झा से लगभग 10,000 रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा गया।

रांची। त्योहारों और शादियों के सीजन से पहले अवैध शराब तस्करों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौर्य एक्सप्रेस से एक शराब तस्कर को दबोचा है। उसके पास से करीब 10,000 रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई है।

घटना 21 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है। मुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15027) रुकी हुई थी। इसी दौरान आरपीएफ की टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। ट्रेन के बी-7 कोच में एक शख्स संदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग लेकर घूम रहा था। शक होने पर जब जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके हरे रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी ली, तो बैग के अंदर अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें मिलीं। पकड़े गए आरोपी की पहचान समीर कुमार झा (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। पूछताछ में वह शराब ले जाने से जुड़े वैध कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बता दें कि आरपीएफ और उड़नदस्ता टीम की संयुक्त कार्रवाई

यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट मुरी और रांची की विशेष उड़नदस्ता टीम ने संयुक्त रूप से की। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व मुरी पोस्ट कमांडर संजीव कुमार ने किया। टीम में उपनिरीक्षक रवि शंकर, सहायक उपनिरीक्षक एमके जायसवाल, बीएन ठाकुर, रांची उड़नदस्ता टीम के उपनिरीक्षक रवि शेखर और आरक्षी प्रदीप कुमार की अहम भूमिका रही।

आरपीएफ ने आरोपी तस्कर और जब्त की गई शराब, कुल 6.840 लीटर और अनुमानित कीमत 9,960 रुपये, को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था। बिहार की शराब तस्कर नेहा झा प्रकरण के बाद झारखंड में भी सख्ती बरती गई है।

दरभंगा शराब ले जा रही महिला तस्कर पकड़ी गई

मधुपुर आरपीएफ की टीम ने चेरापल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन से एक महिला शराब तस्कर को पकड़ा है। आरपीएफ की टीम ने उसके पास से हजारों रुपए मूल्य का अवैध शराब भी बरामद किया है। बताया जाता है कि आरपीएफ की ओर से चेरापल्ली-दरभंगा एक्स्प्रेस में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। 

इस बीच ट्रेन के बी-3 कोच में चलती ट्रेन के डिब्बे के अंदर एक महिला को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया। पूछताछ करने पर उसके पास से कोई वैध टिकट नहीं मिला। संदेह होने पर उसके बैग की जांच की गई। जिसमे दो हैंड बैग में झारखंड राज्य में निर्मित रॉयल झारखंड डिलक्स शराब बरामद हुआ।

पहले बैग में 20 बोतल और दूसरे बैग में 15 बोतल कुल 35 बोतल शराब की बोतलें मिली। पकड़ी गई महिला की पहचान गुंजा देवी के तौर पर हुई है। वह बिहार के समस्तीपुर जिला की निवासी है। आरपीएफ ने जप्त किए गए शराब और गिरफ्तार महिला आगे की कार्रवाई करने के लिए उत्पाद विभाग देवघर को सौंप दिया है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम मुस्तैद, 3 पालियों में होगी सफाई और 24 घंटे कनेक्ट सेंटर एक्टिव
Next Article धनबाद समेत झारखंड में पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बुधवार को भारी वर्षा के आसार; यलो अलर्ट जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भुरकुंडा में CCL की 40वीं क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2026 का भव्य आगाज, 13 रेस्क्यू टीमें दिखा रही हैं पराक्रम
September 22, 2026
बरकाकाना ओपी के नये प्रभारी रोशन बाड़ा ने संभाला पदभार, अपराध पर नकेल कसना प्राथमिकता
September 22, 2026
पंकज कुमार बने मांडू के नये अंचल पुलिस निरीक्षक, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था प्राथमिकता
September 22, 2026
रजरप्पा मंदिर विकास मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, अगली सुनवाई में पर्यटन सचिव होंगे पेश
September 22, 2026

You Might Also Like

झारखंड

भुरकुंडा में CCL की 40वीं क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2026 का भव्य आगाज, 13 रेस्क्यू टीमें दिखा रही हैं पराक्रम

By Priyanka Kumari
झारखंड

बरकाकाना ओपी के नये प्रभारी रोशन बाड़ा ने संभाला पदभार, अपराध पर नकेल कसना प्राथमिकता

By Priyanka Kumari
झारखंड

पंकज कुमार बने मांडू के नये अंचल पुलिस निरीक्षक, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था प्राथमिकता

By Priyanka Kumari
झारखंड

रजरप्पा मंदिर विकास मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, अगली सुनवाई में पर्यटन सचिव होंगे पेश

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?