• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > करम पूजा के बहाने बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का दोषी जेल में ही रहेगा, झारखंड HC बोला- जघन्य अपराधों में दया नहीं

करम पूजा के बहाने बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का दोषी जेल में ही रहेगा, झारखंड HC बोला- जघन्य अपराधों में दया नहीं

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/22 at 9:47 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड हाई कोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास और हत्या के दोषी धानों टुडू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जघन्य अपराधों में केवल 10 साल जेल में बिताना सजा स्थगित करने या जमानत का आधार नहीं हो सकता।

रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास और उसकी गला घोंटकर हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे धानों टुडू की सजा स्थगित कर जमानत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि जघन्य अपराधों में केवल 10 साल या उससे अधिक अवधि जेल में बिताना सजा स्थगित करने या जमानत देने का एकमात्र आधार नहीं हो सकता। यह मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना से जुडा है। करम पूजा के दौरान बच्ची को ले गए थे आरोपित

मामला 19 नवंबर 2015 का है। अभियोजन के अनुसार, मुसाबनी थाना क्षेत्र के एक गांव में करमा पूजा के दौरान छोटका गोप और धानों टुडू नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। अगले दिन सुबह गांव के पास की झाड़ियों में बच्ची का शव मिला था। उसके गले में पतली रस्सी लिपटी हुई थी। जमशेदपुर की विशेष पोक्सो अदालत ने 25 फरवरी 2020 को दोनों आरोपितों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके अलावा धारा 376डी/511 के तहत दुष्कर्म के प्रयास के मामले में 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा भी दी गई थी।

बचाव पक्ष ने 10 साल से अधिक जेल में रहने का दिया हवाला

धानों टुडू की ओर से अधिवक्ता मनोज कुमार दास ने कहा कि प्रार्थी करीब साढ़े 10 साल जेल में रह चुका है। ऐसे में आजीवन कारावास की सजा का एक बड़ा हिस्सा वह भुगत चुका है और न्यायहित में उसकी सजा स्थगित कर जमानत दी जानी चाहिए।

बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि पोस्टमार्टम और फारेंसिक रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए इस आधार पर भी सजा स्थगित करने पर विचार किया जाना चाहिए। राज्य सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक विश्वनाथ राय ने याचिका का विरोध किया।

उन्होंने अदालत को बताया कि हाई कोर्ट पहले ही दो नवंबर 2023 को गुण-दोष के आधार पर आवेदक की सजा स्थगित करने की याचिका खारिज कर चुका है। खंडपीठ ने कहा कि सजा स्थगन की पिछली याचिका गुण-दोष के आधार पर पहले ही खारिज की जा चुकी है।

उस आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। ऐसे में उन्हीं आधारों पर दोबारा विचार करना पूर्व आदेश की समीक्षा करने के समान होगा, जो इस स्तर पर उचित नहीं है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची में कांग्रेस प्रभारी के. राजू का दो दिवसीय दौरा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 8 अक्टूबर को आएंगे
Next Article रांची में जाम और हादसों पर से मिलेगी मुक्ति, सड़कों पर बने 38 जानलेवा कट्स होंगे बंद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमुई की घटना ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल, छेड़खानी या पीछा हो तो क्या करें? महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स
September 22, 2026
मंडरो में कर्मा-धर्मा की धूम, भाई की दीर्घायु के लिए बहनों ने रखा व्रत
September 22, 2026
अंडरग्राउंड बाईपास के साथ सर्विस रोड की मांग, सांसद से मिले 30 गांवों के ग्रामीण
September 22, 2026
पांच माह से नहीं मिला ढुलाई का भाड़ा, साहिबगंज के ट्रक मालिकों ने लगायी गुहार
September 22, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

मंडरो में कर्मा-धर्मा की धूम, भाई की दीर्घायु के लिए बहनों ने रखा व्रत

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

अंडरग्राउंड बाईपास के साथ सर्विस रोड की मांग, सांसद से मिले 30 गांवों के ग्रामीण

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

पांच माह से नहीं मिला ढुलाई का भाड़ा, साहिबगंज के ट्रक मालिकों ने लगायी गुहार

By Priyanka Kumari
झारखंडदेवघर

देवघर में करोड़ों के पुल का गार्डवाल उद्घाटन से पहले धंसी, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?