• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > टिकट किराया नहीं बढ़ा, फिर भी महंगा होगा हवाई सफर; IndiGo ने एक्स्ट्रा बैगेज समेत कई शुल्क बढ़ाए

टिकट किराया नहीं बढ़ा, फिर भी महंगा होगा हवाई सफर; IndiGo ने एक्स्ट्रा बैगेज समेत कई शुल्क बढ़ाए

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/20 at 9:44 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची। विमान से सफर करने वाले यात्रियों को अब कुछ अतिरिक्त सेवाओं के लिए पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा। प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में कई ऐड-आन सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।

Contents
रांची से प्रमुख रूटों पर ऐसे बढ़ेगा खर्चबच्चों की सेवा शुल्क में 999 रुपये की बढोत्तरी

इसका असर रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता समेत अन्य शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। हालांकि सामान्य टिकट किराये में बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अतिरिक्त सुविधा लेने वाले यात्रियों का सफर महंगा हो जाएगा। नई दर के अनुसार, अतिरिक्त सामान (एक्सेस बैगेज) के लिए अब यात्रियों को 800 रुपये प्रति किलो भुगतान करना होगा। पहले यह शुल्क 700 रुपये प्रति किलो था। यानी रांची से दिल्ली या बेंगलुरु जाने वाला कोई यात्री यदि निर्धारित सीमा से 5 किलो ज्यादा सामान ले जाता है, तो उसे पहले 3500 रुपये देने पड़ते थे, अब 4000 रुपये देने होंगे। इसी तरह 10 किलो अतिरिक्त सामान पर 1000 रुपये तक अधिक खर्च आएगा। रांची एयरपोर्ट से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों के लिए इंडिगो की उड़ानों का उपयोग करते हैं। खासकर नौकरी, शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने वालों में अतिरिक्त बैगेज और प्रायोरिटी सेवाओं की मांग अधिक रहती है। ऐसे यात्रियों के लिए टिकट के अलावा मिलने वाली सुविधाओं की कुल लागत अब बढ़ जाएगी।

रांची से प्रमुख रूटों पर ऐसे बढ़ेगा खर्च

  • रांची-दिल्ली: अतिरिक्त 5 किलो सामान पर करीब 500 रुपये अधिक भुगतान करना होगा।
  • रांची-मुंबई: लंबी दूरी की यात्रा में अक्सर ज्यादा सामान ले जाने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। 10 किलो अतिरिक्त सामान पर 1000 रुपये अतिरिक्त खर्च आएगा।
  • रांची-बेंगलुरु/हैदराबाद: नौकरी और आईटी सेक्टर से जुड़े यात्रियों में अधिक बैगेज की जरूरत रहती है, ऐसे यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
  • रांची-कोलकाता: कम दूरी की उड़ानों में भी अतिरिक्त सामान ले जाने पर नई दर लागू होगी।

इसके अलावा दो साल तक के बच्चों (3 दिन से 2 वर्ष) के लिए शिशु टिकट शुल्क 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है। यानी रांची से किसी भी इंडिगो घरेलू उड़ान में शिशु के साथ यात्रा करने वाले परिवार को 1000 रुपये ज्यादा देने होंगे।

बच्चों की सेवा शुल्क में 999 रुपये की बढोत्तरी

इंडिगो ने फास्ट फॉरवर्ड सुविधा (प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग) का शुल्क भी बढ़ाया है। घरेलू उड़ानों में यह सुविधा अब 650 रुपये की होगी, जबकि पहले शुल्क 500 रुपये था। बिना अभिभावक यात्रा करने वाले बच्चों की सेवा का शुल्क भी 5000 रुपये से बढ़ाकर 5999 रुपये कर दिया गया है। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सैलरी दान करना ‘छवि चमकाने’ की कोशिश, पार्टी फंड से निकालें पैसा; PK का BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर हमला 
Next Article सीतामढ़ी में मीट हाउस में शराब परोसते मैनेजर समेत छह गिरफ्तार, जयसवाल मीट हाउस सील
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

64 टीमों के बीच कांटे की टक्कर, जानें किस टीम ने जीता लोहपिट्टी करम महोत्सव का खिताब
September 20, 2026
धनबाद के लोयाबाद में अचानक धंसी जमीन, 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया मकान, देखें कैसे बची परिवार की जान
September 20, 2026
निरसा मुठभेड़: शूटर विजय उर्फ शिबू के स्वास्थ्य में सुधार, जानें कब भेजा जाएगा जेल
September 20, 2026
कुसुंडा में तीन घंटे ठप रहा कोयला डिस्पैच, जानिए क्यों अचानक सड़कों पर उतरे असंगठित मजदूर
September 20, 2026

You Might Also Like

झारखंडधनबाद

64 टीमों के बीच कांटे की टक्कर, जानें किस टीम ने जीता लोहपिट्टी करम महोत्सव का खिताब

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

धनबाद के लोयाबाद में अचानक धंसी जमीन, 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया मकान, देखें कैसे बची परिवार की जान

By Priyanka Kumari

निरसा मुठभेड़: शूटर विजय उर्फ शिबू के स्वास्थ्य में सुधार, जानें कब भेजा जाएगा जेल

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

कुसुंडा में तीन घंटे ठप रहा कोयला डिस्पैच, जानिए क्यों अचानक सड़कों पर उतरे असंगठित मजदूर

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?