• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > कभी था गांव का निर्विरोध मुखिया, फिर बना 30 लाख का इनामी उग्रवादी; कौन था NIA का मोस्ट वांटेड बृजेश गंझू?

कभी था गांव का निर्विरोध मुखिया, फिर बना 30 लाख का इनामी उग्रवादी; कौन था NIA का मोस्ट वांटेड बृजेश गंझू?

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/20 at 9:21 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सुप्रीमो ब्रजेश/बृजेश सिंह गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ दुलारचंद गंझू उर्फ रंजन उर्फ फुलचंद गंझू उर्फ सरदार झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लुट्टू सोहावन गांव का मूल निवासी था। वह स्वर्गीय पच्चु गंझू का पुत्र था। उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित रामनगर में यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में ब्रजेश गंझू मारा गया।

Contents
उग्रवादी संगठन की कमान संभालने के साथ बना मुखियाब्रजेश गंझू पर था 30 लाख रुपये का इनामसुरक्षा बलों की कार्रवाई से कमजोर हुआ टीएसपीसी

ब्रजेश गंझू ने वर्ष 2004 में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के खिलाफ समानांतर संगठन खड़ा किया था। इसके बाद तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी यानी टीएसपीसी ने चतरा के अलावा रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू और लातेहार सहित बिहार के कुछ जिलों में अपनी गतिविधियां बढ़ा ली थीं। माओवादियों से करीब दो दशक तक वर्चस्व की लड़ाई

टीएसपीसी और भाकपा माओवादी के बीच करीब दो दशक तक वर्चस्व की लड़ाई चली। दोनों संगठनों के बीच कई बार मुठभेड़ और हिंसक घटनाएं हुईं। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के उग्रवादियों के अलावा ग्रामीणों और अन्य लोगों की भी जान गई। ब्रजेश गंझू के नेतृत्व में टीएसपीसी ने चतरा और आसपास के क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों का विस्तार किया। संगठन का मुख्य उद्देश्य भाकपा माओवादी के प्रभाव को चुनौती देना और रंगदारी वसूलना था। इसी कारण दोनों संगठनों के बीच लगातार संघर्ष की स्थिति बनी रही।

उग्रवादी संगठन की कमान संभालने के साथ बना मुखिया

ब्रजेश गंझू ने उग्रवादी संगठन की कमान संभालने के साथ गांव की सरकार में भी अपनी जगह बनाई। वह वर्ष 2010 में लावालौंग पंचायत से निर्विरोध मुखिया निर्वाचित हुआ था। मुखिया बनने के बाद भी उसका नाम उग्रवादी गतिविधियों से जुड़ा रहा।

पुलिस के अनुसार, संगठन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी और वह लंबे समय से सुरक्षा बलों के निशाने पर था। झारखंड में सुरक्षा बलों की दबिश के बाद वह भागा फिर रहा था।

ब्रजेश गंझू पर था 30 लाख रुपये का इनाम

ब्रजेश गंझू पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। इस तरह उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई से कमजोर हुआ टीएसपीसी

पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और उग्रवाद विरोधी अभियान के कारण टीएसपीसी समेत अन्य उग्रवादी संगठनों की गतिविधियां कमजोर हुईं। संगठन के कई प्रमुख सदस्य या तो मारे गए या गिरफ्तार हुए। इससे टीएसपीसी की सक्रियता पर लगातार असर पड़ा।

अब ब्रजेश गंझू के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद टीएसपीसी के शीर्ष नेतृत्व पर भी बड़ा असर पड़ा है। करीब दो दशक तक भाकपा माओवादी के समानांतर खड़े रहे इस संगठन के लिए बृजेश गंझू की मौत को निर्णायक घटना के रूप में देखा जा रहा है।

झारखंड पुलिस का कहना है कि यह मुठभेड़ बनारस के रामनगर थाना क्षेत्र में टेंगरा मोड़ के लंका मैदान में रविवार की सुबह हुई है। उत्तर प्रदेश की एटीएस को ब्रजेश गंझू के मोटरसाइकिल से जाने की सूचना मिली थी। टेंगरा मोड के पास घेराबंदी की गई थी। सुबह करीब पांच बजे ब्रजेश गंझू वहां पहुंचा तो एटीएस ने उसे रोका।

ब्रजेश गंझू ने रुकने के बजाय सुरक्षा बलों पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हुआ। उसे जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एटीएस के डीएसपी विपिन राय व हवलदार नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं हैं। दोनों सुरक्षित हैं। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article CRPF में रिश्वतखोरी का बड़ा खेल: CRPF के RAF में घूस लेते धराया अधिकारी, सीनियर अफसर के घर से 60 लाख की संपत्ति जब्त
Next Article विधान परिषद चुनाव: PK की जसुपा ने क‍िया 5 प्रत्‍याश‍ियों का एलान, पटना श‍िक्षक क्षेत्र से डॉ. दिव्‍या बनीं उम्‍मीदवार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

64 टीमों के बीच कांटे की टक्कर, जानें किस टीम ने जीता लोहपिट्टी करम महोत्सव का खिताब
September 20, 2026
धनबाद के लोयाबाद में अचानक धंसी जमीन, 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया मकान, देखें कैसे बची परिवार की जान
September 20, 2026
निरसा मुठभेड़: शूटर विजय उर्फ शिबू के स्वास्थ्य में सुधार, जानें कब भेजा जाएगा जेल
September 20, 2026
कुसुंडा में तीन घंटे ठप रहा कोयला डिस्पैच, जानिए क्यों अचानक सड़कों पर उतरे असंगठित मजदूर
September 20, 2026

You Might Also Like

झारखंडधनबाद

64 टीमों के बीच कांटे की टक्कर, जानें किस टीम ने जीता लोहपिट्टी करम महोत्सव का खिताब

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

धनबाद के लोयाबाद में अचानक धंसी जमीन, 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया मकान, देखें कैसे बची परिवार की जान

By Priyanka Kumari

निरसा मुठभेड़: शूटर विजय उर्फ शिबू के स्वास्थ्य में सुधार, जानें कब भेजा जाएगा जेल

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

कुसुंडा में तीन घंटे ठप रहा कोयला डिस्पैच, जानिए क्यों अचानक सड़कों पर उतरे असंगठित मजदूर

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?