• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड में कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, छह नए रेडिएशन व डे-केयर सेंटर; सभी जिलों में होगी कीमोथेरेपी

झारखंड में कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, छह नए रेडिएशन व डे-केयर सेंटर; सभी जिलों में होगी कीमोथेरेपी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 9:40 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

झारखंड में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए छह मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन और डे-केयर सेंटर स्थापित होंगे। सभी जिला अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा मिलेगी, जिसमें आयुष्मान व अबुआ योजना के लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।

 रांची। कैंसर मरीजों के इलाज के लिए राज्य में छह जगहों पर रेडिएशन सेंटर की स्थापना होगी। साथ ही डे-केयर की सुविधा बहाल होगी। रांची सदर अस्पताल के अलावा धनबाद, जमशदेपुर, पलामू, हजारीबाग तथा दुमका स्थिति मेडिकल कालेजों में पीपीपी माडल पर इन सुविधाओं को बहाल किया जाएगा।

Contents
दो समूह में मेडिकल कालेजों को रखने पर विचाररिम्स, रांची से होगी डे-केयर सेंटरों की निगरानी

इसे लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें इस योजना पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने जिला स्तर पर कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कालेजों में उपलब्ध संसाधनों, मशीनों, मानवबल और आवश्यक खर्च का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में रेडिएशन उपचार के लिए आधुनिक लीनैक मशीन की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेडिएशन के लिए मशीन के साथ रेडिएशन विशेषज्ञ, टेक्नीशियन और रेडियो फिजिसिस्ट जैसे प्रशिक्षित मानवबल की आवश्यकता होती है। राज्य में रेडियो फिजिसिस्ट की कमी को इस क्षेत्र की प्रमुख चुनौती माना गया।

मशीन के खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था और रखरखाव की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि डे-केयर और रेडिएशन सेंटर की व्यवस्था अलग-अलग होगी। डे-केयर सेंटर में चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से सेवाएं संचालित करने तथा रेडिएशन सेंटर के लिए विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित तकनीकी मानवबल की व्यवस्था की जाएगी।

बिहार में संचालित डे-केयर माडल का भी बैठक में संदर्भ लिया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी को प्रशिक्षण देकर डे-केयर सेवा संचालित की जाती है। रेडिएशन सेंटर व डे-केयर सेंटरों में आयुष्मान और अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के कार्डधारियों को संबंधित योजना के निर्धारित पैकेज और दर के अनुसार उपचार मिलेगा।

वहीं, अन्य मरीजों के लिए सीजीएचएस की निर्धारित दरों को आधार बनाने पर सहमति बनी। पूरी योजना की निगरानी के लिए विभागीय स्तर पर समिति गठित की जाएगी। अपर सचिव सह झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समिति प्रस्ताव, संसाधनों के आकलन, टेंडर प्रक्रिया और संचालन व्यवस्था की निगरानी करेगी।

विभाग की ओर से भारत सरकार के बीजीएफ कार्यक्रम के तहत भी प्रस्ताव भेजकर आवश्यक स्वीकृति लेने की तैयारी की जा रही है। बैठक में विभाग की विशेष सचिव डा. नेहा अरोड़ा, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक शशि प्रकाश सिंह, सदर अस्पताल क उपाधीक्षक डाॅ. विमलेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

दो समूह में मेडिकल कालेजों को रखने पर विचार

प्रस्तावित रेडिएशन सेंटर के लिए मेडिकल कालेजों को दो समूह रखने पर विचार किया गया। पहले समूह में जमशेदपुर, धनबाद और दुमका तथा दूसरे समूह में रांची, हजारीबाग और पलामू को सम्मिलित करने का प्रस्ताव है।

रिम्स, रांची से होगी डे-केयर सेंटरों की निगरानी

बैठक में कैंसर डे-केयर सेंटरों की केंद्रीकृत निगरानी के लिए रिम्स में कंट्रोल एवं कमांड सेंटर विकसित करने की संभावना पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा रांची, जमशेदपुर और धनबाद में पैट स्कैन की सुविधा के विस्तार तथा इसे पीपीपी मोड पर संचालित करने की संभावनाओं की भी समीक्षा की गई।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड के नेताओं को चढ़ा 1980s Photo Trend का खुमार, सोशल मीडिया पर AI तस्वीरों से बटोर रहे सुर्खियां
Next Article चतरा-पत्थलगड़ा रेललाइन को मिली रफ्तार, अब ड्रोन से होगी निगरानी; 25 किमी ट्रैक का सर्वे तेज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चाशनी के बाजार में गोल मटोल पिड़िकिया, गोपालगंज के थावे धाम के व्यंजन को तिमुल देगा बाजार
September 12, 2026
भभुआ: पेड़ से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, डूबने से 2 की जान गई
September 12, 2026
साहिबगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेजस्विनी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण
September 12, 2026
मुजफ्फरपुर में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म, गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
September 12, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेजस्विनी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,098 मामलों का निपटारा, 8.06 करोड़ रुपये की समझौता राशि

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बढ़ती गंगा को लेकर प्रशासन सतर्क, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

आत्महत्या रोकथाम को लेकर साहिबगंज में निकली जागरूकता रैली

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?