तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी गौरव भगत ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को अपराध नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर तालमेल के लिए स्मार्ट पुलिसिंग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने तकनीक के उपयोग, त्वरित प्रतिक्रिया, संवेदनशील व्यवहार, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के महत्व पर चर्चा की।
थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ एवं जांच में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टूल्स का उपयोग किया जाना चाहिए। आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पुलिस का सहयोगात्मक एवं जवाबदेह व्यवहार तथा साइबर अपराध से निपटने के लिए आधुनिक तकनीकी कौशल जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से जुड़कर उनकी शिकायतों का ऑनलाइन और शीघ्र समाधान करने पर भी जोर दिया। मौके पर एसआई नारद गहलोत, महेंद्र कुमार, एएसआई प्रदीप यादव, उमेश उपाध्याय, राजेश राम, ललन रजवार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।



