• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > बैंक से निकलते ही रिटायर दारोगा पर नजर:देवघर में ब्लेड से थैला काट 10 हजार उड़ाये

बैंक से निकलते ही रिटायर दारोगा पर नजर:देवघर में ब्लेड से थैला काट 10 हजार उड़ाये

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/04 at 10:53 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

देवघर में इंडियन बैंक के बाहर एक सेवानिवृत्त दरोगा को बदमाशों ने निशाना बनाया. उन्होंने ब्लेड से थैला काटकर ₹10 हजार नकद और अहम कागजात चुरा लिए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है.

, देवघर. नगर थाना क्षेत्र के सत्संग चौक स्थित इंडियन बैंक शाखा के बाहर बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त दारोगा को निशाना बनाते हुए ब्लेड से उनका कपड़े का थैला काट दिया और अंदर रखा हैंड बैग लेकर फरार हो गये. हैंड बैग में 10 हजार रुपये के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, चेक और आयुष्मान कार्ड रखे थे. घटना एक सितंबर की दोपहर करीब दो बजे की बतायी गयी है. मामले को लेकर बेलाबगान दुर्गाबाड़ी निवासी सेवानिवृत्त एसआइ अलखदेव सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस से बदमाशों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

Contents
बैंक से निकाले 25 हजार, 15 हजार जेब में और बैग में रखे 10 हजारबैंक गेट तक पहुंचते ही पीछे लग गये दो युवकस्कूटी निकालते समय बदमाश ने कही गाड़ी निकालने की बातस्कूटी में थैला टांगने लगे तो चला चोरी का पताबैंक गार्ड और अधिकारी को दी सूचना, नगर थाना में प्राथमिकी

बैंक से निकाले 25 हजार, 15 हजार जेब में और बैग में रखे 10 हजार

प्राथमिकी के अनुसार, अलखदेव सिंह का सत्संग चौक स्थित इंडियन बैंक शाखा में बचत बैंक खाता है. एक सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे से 2 बजे के बीच उन्होंने बैंक से 25 हजार रुपये निकाले थे. 500 रुपये के 30 नोट यानी 15 हजार रुपये उन्होंने अपनी पैंट की जेब में रख लिये. वहीं 200 रुपये के 50 नोट यानी 10 हजार रुपये एक छोटे हैंड बैग में रखकर उसे कपड़े के थैले के अंदर रख दिया.

बैंक गेट तक पहुंचते ही पीछे लग गये दो युवक

बैंक से रुपये निकालने के बाद करीब दो बजे अलखदेव सिंह बाहर निकले और गेट की ओर बढ़े. इसी दौरान उन्होंने देखा कि दो अज्ञात युवक उनके पीछे-पीछे चल रहे थे. आरोप है कि बैंक गेट के पास पहुंचते ही दोनों युवकों ने ब्लेड से उनका कपड़े का थैला काट दिया और उसके अंदर रखा छोटा हैंड बैग निकाल लिया. थैला काटने और बैग निकालने की भनक तत्काल उन्हें नहीं लगी.

स्कूटी निकालते समय बदमाश ने कही गाड़ी निकालने की बात

प्राथमिकी में बताया गया है कि बैंक से बाहर निकलने के बाद जब अलखदेव अपनी स्कूटी निकाल रहे थे, तभी दोनों में से एक युवक ने उनसे कहा कि उसे भी गाड़ी निकालनी है. स्कूटी निकालने के बाद उक्त युवक बाइक पर सवार होकर तेजी से वहां से निकल गया. दोनों संदिग्ध युवकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बतायी गयी है.

स्कूटी में थैला टांगने लगे तो चला चोरी का पता

अलखदेव सिंह जब अपना कपड़े का थैला स्कूटी में टांगने लगे, तब उनकी नजर कटे हुए थैले पर गयी. थैला ब्लेड से कटा था और उसके अंदर रखा हैंड बैग गायब था. इसके बाद उन्हें बैंक से बाहर निकलने के दौरान हुई चोरी की घटना का पता चला. हैंड बैग में रखे 10 हजार रुपये के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, चेक और आयुष्मान कार्ड भी बदमाश ले गये.

बैंक गार्ड और अधिकारी को दी सूचना, नगर थाना में प्राथमिकी

घटना की जानकारी मिलते ही अलखदेव सिंह ने बैंक के गार्ड और बैंक पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. इसके बाद उन्होंने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बारिश में बह गई सड़क की मिट्टी, ग्रामीणों ने श्रमदान से दुरुस्त किया आधा किमी पथ
Next Article को-ऑप्शन : दो महिला वकीलों का नाम तय, बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस को भेजा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में जुड़ा थर्ड एसी कोच, यात्रियों में दिखा उत्साह
September 5, 2026
गंगा के जलस्तर में वृद्धि,कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़के डूबी,  आवागमन हो रही प्रभावित
September 4, 2026
झारसेवा पोर्टल की विसंगति से मयरा मोदक समाज के युवाओं में चिंता
September 4, 2026
विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर हत्या का आरोप
September 4, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

गंगा के जलस्तर में वृद्धि,कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़के डूबी,  आवागमन हो रही प्रभावित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

झारसेवा पोर्टल की विसंगति से मयरा मोदक समाज के युवाओं में चिंता

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर हत्या का आरोप

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

मधुवापाड़ा में पंचायत भवन निर्माण कार्य का विधायक निसात आलम ने किया उद्घाटन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?