बरहेट। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को विधिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत रहे। कार्यक्रम में सर्वजन पेंशन के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, मनरेगा जीबी-राम जी योजना के तहत जॉब कार्ड तथा अबुआ आवास योजना के लाभुकों को नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी गई।
इस दौरान सचिव विश्वनाथ भगत ने लोगों को कानूनी अधिकार और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गरीब, जरूरतमंद और कमजोर वर्ग तक न्याय एवं विधिक सहायता पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रमुख उद्देश्य है। अधिकारियों ने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी रखने और पात्रता के अनुसार लाभ लेने की अपील की।



