• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > करंट’ के खतरे के बीच 5 घंटे अंधेरे में रहा मंगलहाट, खेत में गिरा हाईटेंशन खंभा

करंट’ के खतरे के बीच 5 घंटे अंधेरे में रहा मंगलहाट, खेत में गिरा हाईटेंशन खंभा

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/28 at 12:11 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

जर्जर बिजली खंभा गिरने से मंगलहाट व दर्जनों गांवों में 5 घंटे से अधिक बिजली गुल रही. ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला. जानें पूरी खबर.

प्रतिनिधि, मंगलहाट : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट स्थित पावर ग्रिड से करीब 400 मीटर दूर कटघर गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब शिव मंदिर के पीछे खेत में लगा 11 हजार वोल्ट का जर्जर बिजली खंभा हाईटेंशन तार समेत खेत में जा गिरा. खंभा गिरने से मंगलहाट फिल्टर समेत आसपास के दर्जनों गांवों में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही.

Contents
करंट प्रवाहित तार खेत में गिरा,ग्रामीणों ने तुरंत दी सूचनापहले ही की गयी थी जर्जर खंभे की शिकायतमंगलहाट फिल्टर समेत दर्जनों गांवों की बिजली रही बाधितजल्द बिजली बहाल करने में जुटी विभागीय टीम

करंट प्रवाहित तार खेत में गिरा,ग्रामीणों ने तुरंत दी सूचना

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हल्की बारिश के साथ हवा चल रही थी. इसी दौरान पहले से क्षतिग्रस्त 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा अचानक हाईटेंशन तार समेत खेत में गिर गया. घटना के वक्त बिजली लाइन में करंट प्रवाहित था. खंभा गिरते ही ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद करायी गयी. समय रहते बिजली काटे जाने से बड़ा हादसा टल गया.

पहले ही की गयी थी जर्जर खंभे की शिकायत

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली खंभे की स्थिति पहले से ही जर्जर थी और इसकी शिकायत विभाग से की जा चुकी थी. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते खंभे की मरम्मत या उसे बदलने की कार्रवाई की जाती, तो यह घटना नहीं होती. खंभा गिरने से खेत में लगी कुछ फसल भी क्षतिग्रस्त होने की बात कही गयी है.

मंगलहाट फिल्टर समेत दर्जनों गांवों की बिजली रही बाधित

खंभा गिरने के बाद मंगलहाट फिल्टर और आसपास के करीब दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया.

जल्द बिजली बहाल करने में जुटी विभागीय टीम

बिजली विभाग के जेई चंदन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर विभागीय मिस्त्रियों द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है. कार्य पूरा होते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पेड़ नहीं, परिवार के सदस्य हैं…’: साहिबगंज और पूर्वी सिंहभूम के जंगल में रक्षाबंधन की ऐसी तस्वीर आपका दिल जीत लेगी!
Next Article गदाई दियारा के 7 टोले बाढ़ की चपेट में, प्रशासन ने 15 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्कूली बच्चों के बीच फलदार पौधों का वितरण
August 31, 2026
असर्वेक्षित भूमि वाले किसानों को भी मिले फसल बीमा का लाभ : गणेश तिवारी
August 31, 2026
बच्चों की थाली से गायब अंडा, फल और सब्जी, खिचड़ी में भी दाल नहीं, मुखिया प्रतिनिधि ने जमीन पर बैठकर जताया विरोध
August 31, 2026
मध्याह्न भोजन पर संकट: महीनों से गैस सिलेंडर नहीं, लकड़ी-कोयले पर खाना बनाने को मजबूर बच्चे
August 31, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

स्कूली बच्चों के बीच फलदार पौधों का वितरण

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

असर्वेक्षित भूमि वाले किसानों को भी मिले फसल बीमा का लाभ : गणेश तिवारी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बच्चों की थाली से गायब अंडा, फल और सब्जी, खिचड़ी में भी दाल नहीं, मुखिया प्रतिनिधि ने जमीन पर बैठकर जताया विरोध

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

मध्याह्न भोजन पर संकट: महीनों से गैस सिलेंडर नहीं, लकड़ी-कोयले पर खाना बनाने को मजबूर बच्चे

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?