बरहरवा। संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को बीपीएम संजय कुमार सिंह ने चंदना स्थित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। यह सत्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालिन के अंतर्गत संचालित है।
निरीक्षण के दौरान बीपीएम ने टीकाकरण के लिए तैयार ड्यू लिस्ट की जांच की। सूची में दर्ज सभी 9 लाभार्थियों को प्रेरित कर टीकाकरण केंद्र तक लाने और उनका समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश सहिया चूड़की मरांडी को दिया गया।
इस दौरान टीकों के साथ बीपी मशीन, हब कटर, एमसीपी कार्ड, वजन मशीन, थर्मामीटर, पैरासिटामोल, आयरन-कैल्शियम की गोलियां, हीमोग्लोबिनोमीटर, शुगर जांच किट, पीटीके और परिवार नियोजन सामग्री की उपलब्धता की भी जांच की गई। अधिकांश आवश्यक सामग्री उपलब्ध पाई गई।
बीपीएम ने एएनएम विभा कुमारी को निर्धारित समय पर टीकाकरण सत्र शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि सभी लाभार्थियों का समय-सीमा के भीतर टीकाकरण पूरा किया जा सके।



