• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > बिना OTP शेयर किए क्रेडिट कार्ड से कटे 36 हजार, देवघर में साइबर ठगी का नया मामला

बिना OTP शेयर किए क्रेडिट कार्ड से कटे 36 हजार, देवघर में साइबर ठगी का नया मामला

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/12 at 1:01 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

देवघर में साइबर ठगी का मामला, अज्ञात लिंक पर क्लिक करते ही क्रेडिट कार्ड से उड़े 36 हजार रुपये. पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत.

देवघर :: देवघर में बिना OTP शेयर किए क्रेडिट कार्ड से 36 हजार रुपये कटने का मामला सामने आया है. अज्ञात लिंक पर क्लिक के बाद मोबाइल एक्सेस और साइबर ठगी की आशंका जताई गई है.

Contents
लिंक हटाने के दौरान हुआ खेलअज्ञात लिंक ने बढ़ायी चिंताक्रेडिट कार्ड यूजर्स इन बातों का रखें ध्यानठगी के बाद तुरंत क्या करें

साइबर अपराधियों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका निकाल लिया है. नगर थाना क्षेत्र के बिलासी निवासी गौतम कुमार बिना कोई ओटीपी शेयर किए ही साइबर ठगी के शिकार हो गए. उनके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 36 हजार रुपये गायब हो गए.

लिंक हटाने के दौरान हुआ खेल

जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से संदिग्ध लिंक आया था. खतरे का अंदेशा होते ही उन्होंने उस लिंक को डिलीट करने का प्रयास किया. आशंका है कि लिंक हटाने के दौरान गलती से उस पर क्लिक हो गया.

इसके तुरंत बाद उनके फोन का पूरा एक्सेस साइबर अपराधियों के पास चला गया. इसी एक्सेस के जरिये साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 36 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया.

अज्ञात लिंक ने बढ़ायी चिंता

आमतौर पर लोगों को लगता है कि OTP शेयर नहीं किया तो बैंक या कार्ड से पैसे नहीं निकल सकते. लेकिन देवघर का यह मामला बताता है कि संदिग्ध लिंक, मोबाइल एक्सेस और दूसरी डिजिटल गतिविधियों को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

रिपोर्ट के अनुसार, घटना के दौरान गौतम कुमार के मोबाइल पर OTP का मैसेज भी आया था. उन्होंने OTP किसी के साथ साझा नहीं किया, इसके बावजूद क्रेडिट कार्ड से 36 हजार रुपये कट गये. इससे यह सवाल उठता है कि ट्रांजेक्शन किस माध्यम से पूरा हुआ और साइबर अपराधियों को कार्ड से जुड़ी कौन सी जानकारी मिली. इसका जवाब पुलिस की तकनीकी जांच से सामने आ सकता है.

क्रेडिट कार्ड यूजर्स इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहली सावधानी यह है कि अनजान नंबर से आने वाले लिंक को खोलने से बचें. अगर कोई मैसेज संदिग्ध लगे तो उसे खोलने के बजाय सीधे डिलीट करें. किसी बैंक, कार्ड कंपनी या ऑनलाइन सेवा के नाम पर आया लिंक भी बिना जांचे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

दूसरी जरूरी बात यह है कि मोबाइल में अनजान एप, फाइल या लिंक के जरिये किसी को एक्सेस देने से बचें. यदि किसी संदिग्ध लिंक पर गलती से टच हो गया है, तो तुरंत बैंक या कार्ड जारी करने वाली संस्था से संपर्क कर कार्ड को ब्लॉक या अस्थायी रूप से बंद कराने पर विचार करें.

तीसरी सावधानी ट्रांजेक्शन अलर्ट को लेकर है. क्रेडिट कार्ड पर आने वाले SMS और ऐप नोटिफिकेशन को नजरअंदाज न करें. कोई अनजान ट्रांजेक्शन दिखे तो देर करने के बजाय तत्काल शिकायत दर्ज कराना जरूरी है.

ठगी के बाद तुरंत क्या करें

गौतम कुमार ने रकम कटने के बाद साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी. ऐसे मामलों में समय पर शिकायत करना बेहद महत्वपूर्ण है. पीड़ित को ट्रांजेक्शन की जानकारी, बैंक या कार्ड से मिले मैसेज और संदिग्ध लिंक से जुड़े स्क्रीनशॉट जैसे उपलब्ध डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने चाहिए.

साथ ही कार्ड जारी करने वाले बैंक को घटना की जानकारी देकर अनधिकृत ट्रांजेक्शन की शिकायत करनी चाहिए. इससे बैंक स्तर पर भी मामले की जांच शुरू हो सकती है. देवघर के इस मामले में भी पीड़ित ने ठगी की रकम वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जल चढ़ाने के लिये बाबा धाम जा रहे छत्तीसगढ़ के 29 वर्षीय शिव भक्त की कच्चे कांवरिया पथ पर मौत
Next Article बिहार विहान’ में चमके गया के युवा शिक्षक शिवेंद्र मालवीय, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर दूरदर्शन पर रखे विचार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: मनसा पूजा की तैयारी पूरी,16 अगस्त को नहाय खाय 
August 12, 2026
Sahibganj: विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, रंजू देवी बने अध्यक्ष निर्वाचित
August 12, 2026
Sahibganj: निक्षय मित्र बनकर थाना प्रभारी ने तीन टीबी मरीजों को लिया गोद
August 12, 2026
Sahibganj: उर्वरक की अधिक कीमत पर बिक्री के खिलाफ कृषि पदाधिकारी को सौंपा स्मरण पत्र
August 12, 2026

You Might Also Like

Sahibganj: मनसा पूजा की तैयारी पूरी,16 अगस्त को नहाय खाय 

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, रंजू देवी बने अध्यक्ष निर्वाचित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: निक्षय मित्र बनकर थाना प्रभारी ने तीन टीबी मरीजों को लिया गोद

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: उर्वरक की अधिक कीमत पर बिक्री के खिलाफ कृषि पदाधिकारी को सौंपा स्मरण पत्र

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?