बोरियो। थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित बड़ा पुल के समीप रविवार को दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कहलगांव निवासी इंद्रदेव कुमार (22) राजमहल से शिवगादी धाम में जलार्पण के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे राजेंद्र साह (45) की बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इंद्रदेव कुमार ने निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया। वहीं राजेंद्र साह को इलाज के लिए सीएचसी बोरियो ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके पैर में गंभीर चोट लगी है और फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।




