Monday, May 20, 2024

Sahibganj News: भगैया में आग लगने से एक घर जला, नुकसान

परिवार जनों में रो- रोकर बुरा हाल, घर में रखा अनाज सहित कागज़ात जला
मंडरो/साहिबगंज: प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र कें भगैया पंचायत के बड़ी भगैया हनुमान मंदिर के‌ समीप शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लगने के कारण एक घर जलकर राख हो गया। इस आग लगने की घटना में नगदी 10 हजार रुपए बक्सा, घर के सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक खाता, पैन एक बच्चे का मैट्रिक कि सर्टिफिकेट जल कर राख़ हो गया।
वही पास में कुआं रहने के कारण ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। स्वर्गीय पिता कालु मंडल उनके पुत्र मुनि लाल मंडल, पत्नी कुसीया देवी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घर में रखे अनाज कपड़ा मानिकपुर आजीविका महिला ‌संकुल अस्तीरय संग से एक बोरा कोकुन लाया गया था। आग लगने के कारण ‌सबकुछ जलकर राख हो गया। परिवार जनों में रो रो को बुरा हाल है। बीडीओ सह सीओ बिजय कुमार ने बताया कि घटना जांच के लिए अंचल निरीक्षक को भेजा गया है। जांच कर आगे की करवाई की जाएगी

आप की राय

राष्ट्रियपति द्रोपदी मुर्मू को नवनिर्मित संसद भवन में आमंत्रित नहीं करना, सही या गलत ?

Our Visitor

027080
Latest news
Related news