Monday, May 20, 2024

Mandro: ग्राम प्रधान की कुआं में डुबने से हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

फ़ोटो कैप्शन: शव को देखने उमड़ी भीड़, मौके पर पूछताछ करती पुलिस
मंडरो से अजीत जयसवाल की रिपोर्ट…
मंडरो/साहेबगंज: मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बड़तल्ला गांव के ग्राम प्रधान की कुआं में डुबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार तीन बजे के आसपास अपने परिवार को शौचालय बोलकर घर से निकली थी। घंटों बीतने के बाद महिला घर नहीं पहुंची तो घर के परिवार जनों द्वारा आसपास में काफी खोजबीन किया गया, तभी मृतक की बेटी लक्ष्मी सोरेन (10 वर्ष) को कुआं के पास दुपट्टा पर नज़र पड़ी। वहीं नजदीक जाकर देखा तो उनकी मां पीक्कु सोरेन कुआं में डूबीं हुई थी। इधर जोर जोर से चिल्लाती हुई गांव के ग्रामीण को बुलाई। गांव के ग्रामीण द्वारा ग्रामप्रधान 32 बर्ष पिक्कू सोरेन को कुआं से निकाल कर बाहर किया। तब तक ग्राम प्रधान की मृत्यु हो चुकी थी। आसपास के ग्रामीण व परिवार जनों का कहना था ग्राम प्रधान पिक्कु सोरेन को मिर्गी की बिमारी थी। इधर अस्पष्ट जानकारी नहीं नहीं मिल पाई मृत्यु कैसे हुई है? इधर, पुलिस प्रशासन को सुचना दिया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची मिर्जाचौकी थाना के एएसआई अनन्त दुवे अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया।

आप की राय

राष्ट्रियपति द्रोपदी मुर्मू को नवनिर्मित संसद भवन में आमंत्रित नहीं करना, सही या गलत ?

Our Visitor

027079
Latest news
Related news