झारखंड के 3044 प्रशिक्षित युवाओं के लिए खास दिन. 23 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र और सम्मान. जानें कैसे बदलेगी राह.
झारखंड के 3044 प्रशिक्षित युवाओं के लिए खास दिन. 23 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र और सम्मान. जानें कैसे बदलेगी राह.
रांची. झारखंड के 3,044 प्रशिक्षित युवक-युवतियों को 23 नवंबर को मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा. इस दौरान चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये जायेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगा समारोह
शनिवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया.
कार्यक्रम का आयोजन 23 नवंबर को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में किया जायेगा. मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रेझा फाउंडेशन की चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मीनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट अमित वाल्मीकि और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चितरंजन सामंत राय भी मौजूद थे.
कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने की पहल
समारोह के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को सम्मानित किया जायेगा. साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपे जायेंगे. इस आयोजन को राज्य में युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने की पहल के रूप में देखा जा रहा है.



