कई दशकों बाद बरहरवा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कवियों की प्रस्तुति पर झूमे श्रोता
बरहरवा। नगर में कई दशकों के बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं और काव्य पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामजन्म मिश्र ने की, जबकि संचालन डॉ. प्रेमचन्द पाण्डेय ने किया।
कवियों की प्रस्तुतियों को मिली सराहना
मंच पर अंगिका-हिन्दी के प्रसिद्ध कवि अनिरुद्ध प्रभाष, डॉ. मनोज कुमार राही, डॉ. प्रदीप प्रभात और कवि श्रेष्ठ राजकुमार सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। प्रेमचन्द पाण्डेय समेत कैलाश बिहारी चौधरी, विनोद कुमार राय, इकराम हुसैन याद और साकेत कुमार ध्रुव की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों की खूब सराहना मिली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. रामजन्म मिश्र ‘प्रातःवार्ता’ के प्रधान संपादक एवं झारखंड राज्य भाषा साहित्य अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष हैं। वहीं, संचालक डॉ. प्रेमचन्द पाण्डेय ‘नवका अँजोर’ के संपादक हैं। सम्मेलन के आयोजक श्यामल कुमार दास, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, बरहरवा ने इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों को नई ऊर्जा दी।



