गौरव एंटरप्राइजेज का शुभारंभ, ग्राहकों को 10 प्रतिशत छूट के साथ कई विशेष सुविधाएं
साहिबगंज। शहर के छोटा पंचगढ़, जिरवाबाड़ी स्थित खादी भंडार के समीप गौरव एंटरप्राइजेज की ओर से बिरला ओपस पेंट्स हब का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन हब के प्रोपराइटर गौरव कुमार की माता जामुत्री देवी ने फीता काटकर किया। मौके पर कंपनी के फ्रेंचाइजी मैनेजर सुदीप मित्रा एवं सेल्स विभाग के एरिया मैनेजर सचिन विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उद्घाटन के अवसर पर फ्रेंचाइजी मैनेजर सुदीप मित्रा ने कहा कि साहिबगंज के ग्राहकों के लिए बिरला ओपस पेंट्स एक नया विकल्प लेकर आया है। अब लोगों को बेहतर पेंट और आधुनिक रंगों के चयन के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक अपने घर की तस्वीर लेकर यहां आएंगे और उनकी पसंद के अनुसार डिजिटल तरीके से यह बताया जाएगा कि घर की किस दीवार पर कौन-सा रंग और डिजाइन बेहतर लगेगा। खास बात यह है कि इस सुविधा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
वहीं, एरिया मैनेजर सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि आउटलेट के शुभारंभ पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत की सीधी छूट दी जाएगी। कंपनी की ओर से पेंट पर निर्धारित शर्तों के अनुसार मुफ्त बीमा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
घर की रंगाई-पुताई से लेकर पेंटर तक की सुविधा
प्रोपराइटर गौरव कुमार ने बताया कि अब ग्राहकों को अपने घर के लिए पेंट का चयन करने के साथ ही उसका डिजिटल मॉडल देखने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर कुशल पेंटर की व्यवस्था और घर की रंगाई-पुताई से संबंधित मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने साहिबगंजवासियों से प्रतिष्ठान में पहुंचकर आधुनिक पेंट कलेक्शन और सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।



