तीनपहाड़ सहित आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी विभिन्न प्रकार की मिठाइयां
तीनपहाड़/साहिबगंज। तीनपहाड़ के मुंडली मेन रोड में शुक्रवार को शक्तिमान स्वीट्स मिठाई कारखाने का उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कारखाने के संचालक मिठुन यादव ने मुख्य अतिथि को बुके एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
उद्घाटन के साथ ही तीनपहाड़ और आसपास के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। मौके पर बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि इस पहल से स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां मिलेंगी। उन्होंने संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, प्रोपराइटर मिठुन यादव ने बताया कि कारखाने में आधुनिक मशीनों से विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार की जाएंगी। गुणवत्ता, स्वच्छता और स्वाद का विशेष ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता होगी।
मौके पर राजकिशोर यादव, मनोज यादव, पंकज घोष, राजेश यादव, राहुल यादव, श्यामबिहारी यादव, जगमोहन सिंह, कुंदन सिंह, अभय सिंह, दिलीप यादव, आशीष यादव, बबलू घोष, शोभा यादव, महेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, रामखेलावन यादव समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Displaying



