रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में कोटपा कानून के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त. नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई, सिगरेट जब्त की गई.
COTPA Act Violation. रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में कोटपा कानून तोड़ने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है. विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों और संबंधित व्यक्तियों का चालान काटा गया. इस दौरान सिगरेट भी जब्त की गयी. प्रशासन ने संबंधित लोगों को भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी है.
पंडरा थाना क्षेत्र में चलाया गया अभियान
प्रशासन की ओर से पंडरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कोटपा (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और संबंधित व्यक्तियों को चिह्नित किया गया. नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान काटा गया.
सिगरेट जब्त, दुकानदारों को दी गयी चेतावनी
अभियान के दौरान सिगरेट भी जब्त की गयी. कार्रवाई के साथ दुकानदारों को भविष्य में कोटपा कानून के प्रावधानों का पालन करने की हिदायत दी गयी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तंबाकू नियंत्रण से जुड़े नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
प्रशासन ने कहा है कि कोटपा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. दुकानदारों से नियमों का पालन करने और तंबाकू उत्पादों की बिक्री से जुड़े कानूनी प्रावधानों का ध्यान रखने की अपील की गयी है.



