न्यायालय के आदेश पर बरहेट पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ की कार्रवाई
बरहेट/साहिबगंज। हावड़ा जीआरपीएस में दर्ज चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी जाकिर हुसैन के घर बरहेट पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ भोगनाडीह गांव स्थित आरोपी के घर पहुंची और विधिवत इश्तेहार चिपकाया।
आरोपी जाकिर हुसैन, पिता सिफारत हुसैन, भोगनाडीह गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने इश्तेहार के माध्यम से उसे न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी।
न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई :
इस कार्रवाई में एएसआई अशोक सिंह, जितेंद्र मरांडी, ज्योति देवी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य फरार आरोपी को न्यायालय में पेश होने के लिए सूचित करना है।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।



